दिल्ली के इन इलाकों में रहेगा पानी का संकट, कहीं आप पर तो नहीं पड़ेगा असर?
AajTak
दिल्ली जल बोर्ड ने दक्षिण दिल्ली में पानी की सप्लाई को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि 13 मार्च को कई इलाकों में पानी की सप्लाई 12 घंटे के लिए प्रभावित रहेगी. वहीं 14 मार्च की सुबह भी कम प्रेशर के साथ पानी की सप्लाई होगी.
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कई इलाकों में पानी की किल्लत की समस्या देखने को मिल रही है. जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. हालांकि इसको लेकर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जानकारी भी दी जाती रही है. इस कड़ी में अब दिल्ली जल बोर्ड ने दक्षिण दिल्ली में पानी की सप्लाई को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि 13 मार्च को कई इलाकों में पानी की सप्लाई 12 घंटे के लिए प्रभावित रहेगी.
दक्षिण दिल्ली में साफ पानी के पंप हाउस के मुख्य पंप सेटों में मेंटेनेंस के काम और सराय काले खां के पास पाइप लीकेज के चलते सोनिया विहार स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई 13 मार्च को सुबह 10 बजे से 12 घंटे के लिए बंद रहेगी. इसके साथ ही 14 मार्च को भी पानी की सप्लाई का प्रेशर कम रहेगा. जल बोर्ड ने लोगों से इस अंतराल में पानी को स्टोर करके रखने की सलाह दी है.
दक्षिण दिल्ली के इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई
कैलाश नगर, सराय काले खां, जल विहार, लाजपत नगर, मूलचंद अस्पताल, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, देवली, अंबेडकर नगर, ओखला, कालकाजी, कालकाजी एक्सटेंशन, गोविंदपुरी, जी.बी. पंत पॉलिटेक्निक, श्याम नगर कॉलोनी, ओखला सब्जी मंडी, अमर कॉलोनी, दक्षिण पुरी, पंचशील पार्क, शाहपुर जाट, कोटला मुबारक पुर, सरिता विहार, सिद्धार्थ नगर, अपोलो, जी.के. उत्तर, मालवीय नगर, डियर पार्क, गीतांजलि, श्रीनिवासपुरी, जी.के. दक्षिण, छतरपुर समेत एनडीएमसी के अन्य हिस्सों और उनके आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.
आज शाम से इन इलाकों में भी पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित
दिल्ली जल बोर्ड की मानें तो आज यानी 10 मार्च की शाम से 11 मार्च की सुबह तक कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक वज़ीराबाद में एक डिलीवरी लाइन को बदलने के कारण 40 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) का संयंत्र चालू नहीं रहेगा, जिससे शुक्रवार शाम और शनिवार की सुबह पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मजनू का टीला, हनुमान मंदिर, राजघाट और आसपास के इलाके, एलएनजेपी अस्पताल, आईटीओ, सचिवालय, एनडीएमसी, आईपी इमरजेंसी, आईजी स्टेडियम, तिलक मार्ग, चिड़ियाघर, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, डिफेंस कॉलोनी, मूलचंद, ग्रेटर कैलाश, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट और इन इलाकों के आसपास के सभी इलाकों में आज पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









