
दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, पर AQI अब भी 350 के पार, जानें अगले 7 दिन का पूर्वानुमान
AajTak
दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ और 24 घंटे का औसत AQI 377 से घटकर 351 पर आ गया. लेकिन यह अब भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है. अगले एक सप्ताह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में इससे अधिक सुधार की संभावना नहीं है.
दिल्ली की हवा में सोमवार को मामूली सुधार हुआ और एक्यूआई 351 दर्ज किया गया, जो अब भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है. वजीरपुर और बवाना 400 से ऊपर एक्यूआई के साथ 'गंभीर' श्रेणी में बने रहे. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा, 24 घंटे का औसत एक्यूआई 351 रहा, जो रविवार को दर्ज 377 से थोड़ा बेहतर है.
सीपीसीबी के समीर ऐप (Sameer App) के आंकड़ों से पता चला कि केवल दो मॉनिटरिंग स्टेशनों- वजीरपुर और बवाना- ने एक्यूआई रीडिंग 400 से ऊपर, 'गंभीर' श्रेणी में दिखाई. यह वजीरपुर में 405 और बवाना में 407 रहा. इसके विपरीत, रविवार को शहर के 39 में से 11 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 'गंभीर श्रेणी' में दर्ज किया गया था. सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 401-500 को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की हवा अब भी जहरीली... बदलती रहीं सरकारें, लेकिन नहीं बदला प्रदूषण का हाल
इस बीच, पुणे स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी (IITM, PUNE), द्वारा वायु गुणवत्ता विश्लेषण और पूर्वानुमान के लिए उपयोग की जाने वाली प्रणाली- डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) ने दिखाया कि सोमवार को शहर के प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन का योगदान लगभग 18 प्रतिशत था, जबकि पराली जलाने का योगदान 8.2 प्रतिशत था.
सैटेलाइट इमेजिंग से रविवार को पंजाब में 95, हरियाणा में 47 और उत्तर प्रदेश में 461 खेतों में आग लगने की घटनाओं का पता चला. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के अनुसार, शहर का AQI अगले छह दिनों तक 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









