
दिल्ली की राजनीति में ट्विस्ट, विधायक खरीदने के AAP के आरोपों पर BJP ने ही कर डाली जांच की मांग
AajTak
बीजेपी सांसदों ने दावा किया कि यह आप सरकार का स्पष्ट रूप से शराब और क्लासरूम घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए किया गया था. बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर शराब के अलावा क्लासरूम निर्माण में घोटाले का भी आरोप लगाया है. पत्र में लिखा गया है कि 'हम बीजेपी के सांसद, स्पष्ट रूप से इन घोर मानहानिकारक और निराधार आरोपों से व्यथित हैं और इसकी जांच करानी चाहिए.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उसने AAP विधायकों को पार्टी बदलने पर 20 करोड़ रुपये देने की पेशकश थी. इसको लेकर बीजेपी के 7 सांसदों ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर जांच की मांग की है.
बीजेपी सांसदों ने केजरीवाल और सिसोदिया के साथ-साथ अन्य नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को 'दुर्भावनापूर्ण, झूठा और भ्रामक' बताया है. बीजेपी के लोकसभा सांसदों ने आरोप लगाया कि यह 'दिल्ली सरकार के शराब घोटाले से ध्यान हटाने का प्रयास' था. सांसदों ने कहा कि डिप्टी सीएम सिसोदिया तो इस हद तक चले गए हैं कि उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से एक फोन आया था कि उनके खिलाफ मामले छोड़ने के बदले में उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए कहा गया था. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की जांच में दर्ज प्राथमिकी में सीबीआई द्वारा एक आरोपी के रूप में नामित किया गया है.
शराब के साथ ही क्लासरूम घोटाले का आरोप
बीजेपी सांसदों ने दावा किया कि यह आप सरकार का स्पष्ट रूप से शराब और क्लासरूम घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए किया गया था. बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर शराब के अलावा क्लासरूम निर्माण में घोटाले का भी आरोप लगाया है. पत्र में लिखा गया है कि 'हम बीजेपी के सांसद, स्पष्ट रूप से इन घोर मानहानिकारक और निराधार आरोपों से व्यथित हैं. इसलिए हम आपसे एक सक्षण प्राधिकारी द्वारा मामले की व्यापक जांच कराने का अनुरोध करते हैं ताकि दिल्ली और देश के लोगों के सामने सच्चाई सामने आ सके.'
केजरीवाल ने लगाया 'ऑपरेशन लोटस' का आरोप
एलजी को लिखे पत्र पर बीजेपी सांसद हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, परवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और हंस राज हंस शामिल थे. बीजेपी नेताों ने बताया कि गौतम गंभीर ने फोन के माध्यम से अपनी सहमति दी थी क्योंकि वह दिल्ली से बाहर थे. केजरीवाल और सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने आप के विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश कर उन्हें लुभाने की कोशिश की. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि यह उनकी सरकार को गिराने के उद्देश्य से किया गया था, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने 40 AAP विधायकों को खरीदने के लिए 800 करोड़ रुपये अलग रखे थे. इससे पहले दिन में दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को जवाब देना चाहिए कि क्या सीबीआई आप विधायकों को खरीदने के लिए 'ऑपरेशन लोटस' के लिए धन के स्रोत की भी जांच करेगी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









