
दिल्ली की दमघोंटू हवा, टोल मीम्स और रिटायरमेंट प्लान... इंटरव्यू में खुलकर बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी
AajTak
इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने काम, निजी जीवन, रिटायरमेंट प्लान, दिल्ली के प्रदूषण और टोल शुल्क पर बने मीम्स के बारे में खुलकर बात की. यूरिन को खाद के तौर पर इस्तेमाल करने से लेकर टोल पर ट्रोल होने तक... गडकरी ने अनपॉलिटिक्स के पहले एपिसोड में कुछ भी नहीं छिपाया.
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में अपनी निजी जिंदगी, राजनीति, दिल्ली में प्रदूषण की वजह, ट्रोलिंग, टोल टैक्स और रिटायरमेंट जैसी तमाम बातों पर खुलकर बातचीत की. यह इंटरव्यू 'UnPolitics' सीरीज के पहले एपिसोड में प्रसारित हुआ. गडकरी ने कहा, राजनीति- मेरे लिए सामाजिक और आर्थिक सुधारों का साधन है. मैं 90 प्रतिशत समाजसेवा करता हूं और 10 प्रतिशत राजनीति.
गडकरी ने अपनी पढ़ाई के दिनों को याद किया और कहा, मैं 12वीं में सिर्फ 52% नंबर लाया था और इंजीनियरिंग में दाखिला नहीं मिल पाया. कभी नहीं सोचा था कि मुझे 13 मानद डॉक्टरेट मिलेंगी. हालांकि, उन्होंने विनम्रता से कहा, मुझे डॉ. गडकरी मत कहिए, अगर कुछ पाया है तो वो मेरी मां की वजह से है.
राजनीतिक आदर्श और सीख...
गडकरी ने जॉर्ज फर्नांडीस को अपना राजनीतिक प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा, मैं उनके बहुत करीब था. उन्होंने मेरी राजनीतिक सोच को आकार दिया. गडकरी ने आगे कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी के एबी बर्धन और कांग्रेस-समाजवादी आंदोलन के कई दिग्गजों नेताओं से भी प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा, अच्छाई किसी एक पार्टी का पेटेंट नहीं है.
सत्ता से ऊपर विकास की राजनीति
राजनीतिक विरोधियों के भी पसंदीदा होने पर गडकरी ने कहा, जो कोई भी मेरे पास आता है- सहयोगी या विरोधी... यदि उनका काम वैध है तो मैं मदद करने की कोशिश करता हूं. वाजपेयी जी (पूर्व प्रधानमंत्री) ने हमें सिखाया कि मंत्री हालांकि पार्टियों के होते हैं, लेकिन वे देश के भी होते हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







