
दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू
AajTak
दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार शाम को आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची कई दमकल की गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया.
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार शाम को अचानक आग लग गई. आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं, फिर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. फिलहाल, आग से नुकसान के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है. साथ ही आग के कारणों के बारे में भी पता नहीं चल सका है. इस संंबंध में जांच पड़ताल जारी है.
बताया जा रहा है कि शाम को अचानक मुख्यालय स्थित महिला कांग्रेस के ऑफिस से धुआं निकालता देखा गया. इसके बाद आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. वहीं, सूत्रों के मुताबिक, शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. फिलहाल इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है.
बस में भी आज लगी थी आग
बता दें कि आज ही दिल्ली के महिपालपुर इलाके में दिल दहला देने वाला जलती हुई एक बस का वीडियो सामने आया है. यहां रूट नंबर 534 पर चलने वाली डीटीसी की AC बस में अचानक आग लग गई. कोई कुछ समझ पाता तब तक पूरी बस से धुएं का गुबार उठने लगा. बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेजी थीं कि पास की दो दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










