
दिल्ली: करोड़ों की कोठी..लग्जरी गाड़ियां, किन्नर की हत्या के बाद चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
किन्नरों के इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हत्या के लिए 55 लाख की सुपारी दी थी. इसी बीच एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ जिससे पता चलता है कि करोड़ों की कोठी कैसे बनाई गई.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इनामी कांट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार कर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुए एक किन्नर की हत्या का खुलासा किया. वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई इस हत्या के लिए 55 लाख की सुपारी दी गई थी. इसी बीच कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं जिसमें यह भी पता चला कि करोड़ों की कोठी कैसे बनाई गई. (फोटो में किन्नर एकता जोशी- File Photo) दरअसल, दिल्ली में पिछले साल किन्नर एकता जोशी की हत्या कर दी गई थी. एकता किन्नरों के गुरु की उत्तराधिकारी मानी जा रही थीं. लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में दो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं. पुलिस ने बताया कि किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट की किन्नर की हत्या की साजिश रची थी. (File Photo) इसी वर्चस्व की लड़ाई में यह भी सामने आया कि कैसे किन्नरों के बीच इलाके में वर्चस्व और पैसे के कलेक्शन को लेकर रंजिश चलती है. इसी वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दूसरे गुट ने कांट्रेक्ट किलर्स हायर किए. रंजिश का नतीजा था किन्नर एकता जोशी की हत्या.
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






