
दिल्ली और लखनऊ की दूरी के नाम पर सीएम योगी को घेरने में जुटे अखिलेश यादव
ABP News
UP Election 2022: एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी चाहे कितनी भी बैठकें कर ले पर अब जनता इन्हें उठाकर और हटाकर ही दम लेगी.
UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी के सांसद दिल्ली में चिंतन कर रहे हैं. दो दिनों तक लोकसभा और राज्य सभा के एमपी चुनाव की रणनीति पर माथा पच्ची करेंगे. आज से शुरू हो रही इस बैठक पर अखिलेश यादव ने दिल्ली से ही हमला बोला है. संसद की बैठक में शामिल होने आए अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी यूपी की दुर्दशा का हाल दिल्ली बुला कर पूछ रही है. इससे पता चलता है कि दिल्ली और लखनऊ में कितनी दूरी है. अखिलेश यादव आगे लिखते हैं कि बीजेपी चाहे कितनी भी बैठकें कर ले पर अब जनता इन्हें उठा कर और हटा कर ही दम लेगी. आकलन बाद में और ( झूठी) तारीफ़ पहले. भाजपा आज अपने उप्र के सांसदों से यूपी की दुर्दशा व दुर्गति का हाल दिल्ली बुलाकर पूछ रही है, इससे पता चलता है कि दिल्ली तथा लखनऊ में कितनी दूरी है। भाजपा चाहे कितनी भी बैठकें कर ले पर अब जनता इन्हें उठाकर और हटाकर ही दम लेगी। आँकलन बाद में और (झूठी) तारीफ़ पहले, वाह रे भाजपा!More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












