
दिल्ली: ऑनलाइन खरीदा तेजाब, दोस्त के साथ रची साजिश, ब्रेकअप के बाद छात्रा पर किया Acid attack
AajTak
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी ने छात्रा पर हमला करने के लिए ऑनलाइन तेजाब मंगवाया था. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये तेजाब कितना प्रभावी था और कितना नुकसान कर सकता है.
दिल्ली के द्वारका में छात्रा पर हुए एसिड अटैक के मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी ने छात्रा पर हमला करने के लिए ऑनलाइन तेजाब मंगवाया था. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये तेजाब कितना प्रभावी था और कितना नुकसान कर सकता है. पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
आपस में दोस्त थे पीड़िता और आरोपी दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि पीड़िता की बहन ने आरोपियों की पहचान कर ली थी. जिसमें मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा के साथ उसके साथी हर्षित और वीरेंद्र शामिल थे. उन्होंने बताया कि सचिन और पीड़िता आपस में दोस्त थे. एक महीने पहले दोनों की दोस्ती टूट गई थी. पीड़िता अब लड़के से बात नहीं करना चाहती थी.
दोस्तों के साथ मिलकर रची साजिश आरोपी इसी बात से खफा था. एसिड अटैक से पहले आरोपी सचिन ने हर्षित और वीरेंद्र के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की. उसी प्लान के तहत हमले को अंजाम दिया गया. वारदात के वक्त मुख्य आरोपी सचिन मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था. जबकि उसका साथी हर्षित मोटरसाइकिल चला रहा था. जैसे ही दोनों पीड़िता के करीब पहुंचे सचिन ने एसिड पीड़ित पर फेंका दिया था.
साजिश में अहम है वीरेंद्र का किरदार स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा के मुताबिक तीसरे आरोपी वीरेंद्र का इस कहानी में काफी अहम किरदार है. असल में वीरेंद्र खुद सचिन का मोबाइल और उसकी स्कूटी लेकर किसी दूसरी लोकेशन पर गया था. ताकि सचिन की लोकेशन घटना वाली जगह की ना आए. इसी वजह से शातिर वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है. कुल मिलाकर आरोपियों ने पूरी साजिश को पेशेवर तरीके से रचा था.
ये था पूरा मामला बुधवार को दिल्ली के द्वारका में एक लड़के ने स्कूली छात्रा पर करीब सुबह 9 बजे एसिड से अटैक कर दिया था. इसके बाद लड़की को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिल्ली पुलिस को करीब 9 बजे मोहन गार्डन के पास छात्रा पर तेजाब फेंकने की सूचना मिली थी. पुलिस के मुताबिक, छात्रा की उम्र 17 साल है. वह अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी. तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया था.
हमलावर सीसीटीवी में कैद पीड़ित छात्रा ने दो लड़कों पर शक जताया था. पुलिस ने इस मामले में पहले एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया गया था. फुटेज में देखा जा सकता है कि दो लड़के बाइक से आते हैं और छात्रा पर एसिड फेंक देते हैं. दोनों युवकों ने अपना चेहरा ढक रखा था. इसके बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए थे.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










