
दिल्ली एसिड अटैक केस में डीएम-डीसीपी को नोटिस, तेजाब बेचने वाले को अरेस्ट करने का आदेश
AajTak
दिल्ली के द्वारका में छात्रा पर तेजाब से हमले का मामला और गर्म होता जा रहा है. इस मामले को महिला आयोग के बाद अब बाल आयोग ने भी संज्ञान में ले लिया है. आयोग ने इस संबंध में डीसीपी और डीएम को नोटिस जारी कर दिया है. साथ ही आयोग ने तेजाब बेचने वाले के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है.
दिल्ली के द्वारका में स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने बहुत गंभीरता से लिया है. आयोग ने डीसीपी द्वारका और डीएम साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट को नोटिस जारी कर इस मामले में 24 घंटे में जवाब मांगा है. इसके अलावा आयोग ने पुलिस को तेजाब विक्रेता को अरेस्ट कर उसके खिलाफ केस दर्ज करने का भी आदेश दिया है.
इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर बताया कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका. हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है. बेटी को इंसाफ दिलाएंगे. दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है. कब जगेंगी सरकारें?
आज सुबह करीब 9 बजे छात्रा के ऊपर तेजाब फेंका गया था. इसके बाद लड़की को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, छात्रा की उम्र 17 साल है. वह अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी. तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया. छात्रा ने दो लड़कों पर शक जताया है. पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है.
आरोपियों ने ढक रखे थे चेहरे
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. फुटेज में देखा जा सकता है कि दो लड़के बाइक से आते हैं और छात्रा पर एसिड फेंक देते हैं. दोनों युवकों ने अपना चेहरा ढक रखा था. इसके बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए. पुलिस लगातार युवकों की तलाश कर रही है.
पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी छोटी लड़की भागते हुए घर आई और बताया कि उसकी बड़ी बहन पर एसिड फेंका गया है. हमलावर दोनों युवकों ने अपने चेहरे ढक रखे थे. इसलिए उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. छात्रा की दोनों आंखों में एसिड चला गया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










