
दिल्ली एलजी का पुलिस को थाने से गवाही देने का आदेश, सौरभ भारद्वाज बोले- ये न्याय व्यवस्था का मजाक
AajTak
दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि एलजी का यह आदेश पूरी न्याय व्यवस्था का मजाक है. उन्होंने कहा, “यह आदेश पूरी तरह अवैध और गैरकानूनी है. पहले ही पुलिस पर सरकार के दबाव में झूठे मुकदमे दर्ज करने के आरोप लगते रहे हैं. अब अगर पुलिस अधिकारी थाने में बैठकर गवाही देंगे तो उनकी मनमानी और बढ़ेगी.”
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा जारी उस अधिसूचना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें पुलिस अधिकारियों को थाने से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में गवाही देने की अनुमति दी गई है. आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे न्याय प्रणाली को कमजोर करने वाली साजिश करार दिया है और इसकी कड़ी निंदा की है.
दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि एलजी का यह आदेश पूरी न्याय व्यवस्था का मजाक है. उन्होंने कहा, “यह आदेश पूरी तरह अवैध और गैरकानूनी है. पहले ही पुलिस पर सरकार के दबाव में झूठे मुकदमे दर्ज करने के आरोप लगते रहे हैं. अब अगर पुलिस अधिकारी थाने में बैठकर गवाही देंगे तो उनकी मनमानी और बढ़ेगी.”
भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की सभी जिला अदालतों में इस अधिसूचना के विरोध में हड़ताल जारी है. दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी इसका विरोध करते हुए आदेश को वापस लेने की मांग की है. उन्होंने आशंका जताई कि अगर पुलिस थाने से ही गवाही होगी तो वकीलों द्वारा की जाने वाली जिरह प्रभावित होगी.
उन्होंने कहा, “अगर किसी पुलिस अधिकारी की गवाही कमजोर पड़ रही है तो वह कैमरा बंद कर देगा और कहेगा इंटरनेट चला गया. यह पूरी तरह से न्याय प्रणाली को ध्वस्त करने की साजिश है.”
AAP की एडवोकेट विंग के दिल्ली अध्यक्ष संजीव नासियार ने कहा कि जब केंद्र सरकार भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) लेकर आई थी, तब वकीलों ने विरोध किया था और गृह मंत्रालय ने लिखित आश्वासन दिया था कि कोई भी पुलिस अधिकारी थाने से गवाही नहीं देगा. इसके बावजूद 13 अगस्त को एलजी ने यह अधिसूचना जारी की. यह आदेश बीएनएस के प्रावधानों से भी आगे जाकर पुलिस को अतिरिक्त शक्तियां देता है. जब तक गवाह अदालत में मौजूद होकर शपथ लेकर बयान नहीं देगा और उससे जिरह नहीं होगी, तब तक न्याय प्रणाली मज़बूत नहीं रह सकती.
नासियार ने कहा कि बीएनएस के लागू होने के बाद से ही पुलिस की ताकत बढ़ी है और जनता के अधिकार छीने गए हैं. अब इस अधिसूचना से स्थिति और खराब होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के आने के बाद दिल्ली में कानून व्यवस्था बिगड़ी है, मिडिल क्लास पर बोझ बढ़ा है, निजी स्कूलों में फीस बढ़ी है और बिजली संकट गहरा गया है. अब वकीलों को भी परेशान किया जा रहा है. आप लीगल विंग इस आंदोलन को पूरी ताकत देगी और एलजी को आदेश वापस लेने पर मजबूर करेगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








