
दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ को लेकर आज MHA में हाईलेवल मीटिंग, CISF जवानों की संख्या बढ़ाने पर हो सकता है फैसला
AajTak
दिल्ली एयरपोर्ट पर बीते कुछ दिनों से हो रही भीड़ को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय में आज सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग होगी. गृह सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही CISF के जवानों की संख्या बढ़ाने पर भी फैसला लिया जा सकता है.
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बीते कुछ दोनों से हो रही भीड़ को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय में आज सुबह 11 बजे उच्च स्तरीय बैठक होगी. केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में एयरपोर्ट के इमिग्रेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की चर्चा की जाएगी. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में एयरपोर्ट पर तैनात CISF जवानों की संख्या को बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है.
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, नॉर्थ ब्लॉक में होने वाली बैठक में सिविल एविएशन सेक्रेटरी, DIAL के सीनियर अधिकारी, DG CISF, IB चीफ़, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के चेयरमैन, इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के सीनियर ऑफिसर, BCAS के अधिकारी समेत MHA के अधिकारी शामिल रहेंगे. इस बैठक के बाद MHA IGI एयरपोर्ट पर CISF के 1200 अतिरिक्त जवानों को तैनात करने पर फैसला ले सकता है. इस समय आईजीआई एयरपोर्ट पर 5000 से ज्यादा CISF के जवान तैनात हैं, जो सुरक्षा जांच और दूसरी जगहों पर यात्रियों की मदद करते हैं. एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय CISF को 1200 अतिरिक्त जवानों की संस्तुति दे सकता है.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दिए थे कंपनियों को निर्देश
दिल्ली एयर पोर्ट पर पिछले कुछ दिनों से चेक इन में होने वाली देरी से भीड़ बढ़ने की शिकायतों के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को सभी एयर लाइंस कंपनियों को पत्र लिखकर अहम निर्देश भी दिए हैं. निर्देश में कहा गया है कि कई हवाई अड्डों पर चेक इन काउंटर्स पर कुछ भी नहीं लिखा गया है. कई जगहों पर अपर्याप्त तो कहीं स्टाफ ही मौजूद नहीं रहते हैं. इससे खासकर सुबह अफरातफरी की स्थिति बन रही है और यात्री परेशान हो रहे हैं. एयर लाइंस कंपनियों को चेक इन और बैगेज ड्रॉप काउंटर्स पर पर्याप्त मैन पावर तैनात करने को कहा गया है.
सोशल मीडिया पर अपडेट देने का निर्देश
मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया कि एयरपोर्ट्स के एंट्री गेट पर वेटिंग एरिया से जुड़े रियल टाइम डेटा को एयर लाइंस कंपनियां अपने सोशल मीडिया फीड्स पर अपडेट करें. सरकार ने विमानन कंपनियों से कहा है कि इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें ताकि एयरपोर्ट पर अफरातफरी की स्थिति नहीं बने और यात्रियों को परेशानी ना हो.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







