
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, 155 यात्रियों को लेकर जा रहे विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, हुआ क्या?
ABP News
SpiceJet Flight: दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-121 को शनिवार सुबह इंजन में खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.
SpiceJet Flight: दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-121 को शनिवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लाना पड़ा. उड़ान के दौरान इंजन में समस्या आने की सूचना मिली, जिसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी.
सुबह करीब 6:35 बजे फ्लाइट के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई. पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लाने का फैसला किया.
बोइंग 737 विमान में 155 लोग थे सवार
स्पाइसजेट का यह विमान बोइंग 737 था. इसमें कुल 155 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. एयर रिटर्न के बाद सुबह करीब 6:45 बजे रनवे 28 पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
More Related News













