
दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन के टॉयलेट में मिला करोड़ों का सोना, देख दंग रह गए कस्टम अफसर
AajTak
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़े एक प्लेन के टॉयलेट से करोड़ों का सोना बरामद किया गया है. इस सोने का वजन 5.9 किलोग्राम और कीमत करीब 3.83 करोड़ रुपए बताई जा रही है. कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर लिया है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़े एक प्लेन के टॉयलेट से करोड़ों का सोना बरामद किया गया है. इसका वजन 5.9 किलोग्राम और कीमत करीब 3.83 करोड़ रुपए बताई जा रही है. कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर लिया है. सोने की तस्करी कहां से हुई है, इसकी जांच हो रही है.
कस्टम विभाग के अफसरों ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई से आए एक प्लेन की तलाशी ली तो उन्हें टॉयलेट में एक काले रंग का रबर का टुकड़ा मिला. इसके बाद जब उसकी जांच की गई तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए. उस रबर के टुकड़े के अंदर छह सोने की छड़ें छुपा कर रखी गई थीं.
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्लेन के अंदर 5.9 किलोग्राम वजन की छह सोने की छड़ें बरामद मिली है, जिनका टैरिफ मूल्य 3.83 करोड़ रुपए है. इसे भारत में तस्करी करके सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना लाया गया है. लेकिन सोने की तस्करी कहां से हुई है, इसकी जांच चल रही है.
बताते चलें कि विदेशों से बड़े पैमाने पर भारत में सोने की तस्करी की जाती है. तस्कर बहुत ही अजीबो-गरीब तरीके से सोने की तस्करी करते हैं. कई जूते में छिपाकर तो कई अपने प्राइवेट पार्ट तक में रखकर विदेश से सोना लाते हैं और कस्टम की नजर से बचते हुए तस्करी करने की कोशिश करते हैं.
एयर होस्टेस ने अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाया सोना
बीते दिनों ऐसा ही एक मामला केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर देखने को मिला था. यहां एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस के पास से करीब एक किलो अवैध सोना बरामद किया गया था. आरोपी एयर होस्टेस सोना मस्कट से कथित तौर पर अपने प्राइवेट पार्ट (Rectum) में छिपाकर ला रही थी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









