
दिल्ली एयरपोर्ट पर नशे में धुत यात्री ने खुलेआम की पेशाब, रोकने पर करने लगा झगड़ा
AajTak
न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि दिल्ली एयरपोर्ट में पेशाब करने का एक और मामला सामने आ गया. यहां अब सऊदी अरब के दम्माम के लिए फ्लाइट पकड़ने आए यात्री द्वारा खुलेआम पेशाब करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पेशाब करने का मामला सामने आया है. एयरपोर्ट पर एक यात्री ने खुलेआम पेशाब करनी शुरू कर दी. हालांकि दूसरे यात्रियों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को शिकायत मिली कि डिपार्चर के गेट नंबर 6 के पास एक शख्स खुले में पेशाब कर रहा है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि पेशाब करने वाला शख्स नशे में लग रहा है. पुलिस के मुताबिक जब वहां से गुजर रहे यात्रियों ने जौहर को खुले में पेशाब करने से मना किया तो वह उनसे झगड़ने लगा.
वहीं दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी की पहचान जौहर अली खान के रूप में हुई है. पुलिस ने पहले जौहर का मेडिकल कराया, उसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया.
आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 294 और 510 के तहत केस दर्ज किया गया. हालांकि जमानती धाराएं लगाने की वजह से जौहर को बेल मिल गई. 39 साल का जौहर बिहार का रहने वाला है. वह दिल्ली से सऊदी अरब के दम्माम के लिए फ्लाइट पकड़ने आया था.
26 नवंबर: AI की फ्लाइट में महिला से की थी बदसलूकी
26 नवंबर को एयर इंडिया की एक फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी. तभी विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुत शंकर मिश्रा ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,294,509,510 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने 42 दिन बाद उसे बेंगलुरु से अरेस्ट कर लिया था. आरोपी कंपनी वेल्स फार्गो का वाइस प्रेसिडेंट था, लेकिन घटना के बाद उसे कंपनी ने टर्मिनेट कर दिया था.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








