
दिल्ली-एनसीआर में घना स्मॉग, इंडिया गेट हुई ओझल... कई इलाकों में AQI 350 पार
AajTak
दिल्ली में ठंड शुरू होते ही वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. इंडिया गेट, आनंद विहार, पंजाबी बाग और वजीरपुर जैसे इलाकों में एक्यूआई 350 से 440 के बीच दर्ज किया गया, जिससे सांस, आंख और गले की समस्याएं बढ़ रही हैं.
Delhi air pollution: दिल्ली में सर्दी की शुरुआत होते ही हवा में जहर का स्तर अचानक बढ़ गया है. राजधानी के कई हिस्सों में सुबह उठते ही लोगों को भारी धुंध, आंखों में चुभन और सीने में घुटन महसूस हुआ. इंडिया गेट - जहां हर सुबह लोग टहलने आते थे - शनिवार सुबह मोटे स्मॉग की परत के पीछे लगभग गायब दिखा. सुबह 8 बजे यहां एक्यूआई 369 दर्ज हुआ, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है.
आनंद विहार, जो हर साल प्रदूषण का बड़ा हॉटस्पॉट माना जाता है, वहां स्थिति और भी खराब है. सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8 बजे इसका एक्यूआई 424 रहा - जो गंभीर श्रेणी की तरफ झुकता है. वजीरपुर में तो हवा का स्तर 447 तक पहुंच गया, जो किसी भी शहर के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है.
लोधी रोड, नजफगढ़, करोल बाग और आईजीआई एयरपोर्ट के आस-पास भी हवा बेहद खराब दर्ज की गई. हवा में मौजूद धूल, धुआं और नमी ने स्मॉग की मोटी परत बना दी है, जिससे विजिबिलिटी भी कम हो गई है. एनसीआर में भी हालात बेहतर नहीं हैं - नोएडा सेक्टर-1 का एक्यूआई 387 और गुरुग्राम सेक्टर-51 में 285 दर्ज हुआ.
इस जहरीली हवा का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस की बीमारी या हृदय रोग वाले मरीजों पर पड़ रहा है. उन्हें सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, सिर दर्द और गले में खराश जैसी तकलीफें हो रही हैं. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक इस स्तर की हवा में रहने से फेफड़ों पर स्थायी असर पड़ सकता है और कैंसर जैसे गंभीर रोगों का खतरा भी बढ़ता है.
यह भी पढ़ें: 'सेहत को स्थायी नुकसान...', दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, मास्क को भी बताया बेअसर!
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं - जैसे कच्चे ईंधन वाले वाहनों पर रोक, निर्माण स्थलों पर धूल-नियंत्रण के उपाय, एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना. साथ ही, लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुबह और शाम के समय - जब हवा सबसे खराब होती है - बाहर निकलने से बचें, एन-95 मास्क पहनें, घरों में एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें और शरीर को हाइड्रेट रखें.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









