
दिल्ली-एनसीआर में गहराया सांसों पर संकट, 'गैस चैंबर' में हुई तब्दील... कई इलाकों में बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
AajTak
ठंड की शुरुआत के साथ दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर प्रदूषण के भंवर में फंस गया है. सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है, जहां आनंद विहार में 332, चांदनी चौक में 354 और ITO में 337 दर्ज हुआ.
ठंड के दस्तक के साथ दिल्ली-एनसीआर एक फिर से गैस चैंबर बन गया है. प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुका है.
हर साल की तरह इस बार भी सरकार की प्रदूषण नियंत्रण नीतियों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. कुछ रिपोर्टों में यह भी सामने आया है कि प्रदूषण के आंकड़ों को कम दिखाने के लिए कई जगहों पर सेंसरों के आसपास पानी का छिड़काव या कृत्रिम सफाई की जाती है, जिससे वास्तविक प्रदूषण स्तर छिप जाता है.
दिल्ली के आनंद विहार में AQI 332, चांदनी चौक में 354, अशोक विहार में 322, और ITO पर 337 दर्ज किया गया है. वहीं, एनसीआर क्षेत्र में नोएडा के सेक्टर 125 में 292, सेक्टर 62 में 279, और सेक्टर 1 में 275 रिकॉर्ड किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे का संकेत है.
पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली का वायु संकट अब केवल पर्यावरणीय नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही की परीक्षा बन चुका है. जनता जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर है, जबकि सरकारी कदम न के बराबर दिखाई दे रहे हैं.
क्या है दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों की हालत?
अक्षरधाम इलाके के आसपास की हवा भी जहरीली हो चुकी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 329 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








