
दिल्ली: आश्रम फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
AajTak
दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय फैजान की मौत हो गई, जबकि 26 वर्षीय मुनीर गंभीर रूप से घायल है. पुलिस को प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार से बाइक नियंत्रण खोने की आशंका है. मामले में पुलिस का कहा है कि मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश जारी है.
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार को एक बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण हुआ. मृतक की पहचान फैजान के रूप में हुई है, जो एक फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव था. वहीं, घायल व्यक्ति मुनीर (26) एक मजदूर है, जिसे राहगीरों ने एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली: यशोभूमि फ्लाईओवर के पास आपस में टकराने के बाद दो कार में लगी आग, जिंदा जल गया शख्स
सनलाइट कॉलोनी थाने में इस हादसे की सूचना पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली. पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और घटनास्थल पर डिवाइडर पर स्किड मार्क्स और बिजली के खंभे तथा सड़क पर खून के धब्बे पाए. सबूत जुटाने के लिए क्राइम टीम को भी बुलाया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह पता चलता है कि बाइक ने संभवतः तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो दिया.
हादसे के असली कारण का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही है. इस घटना को लेकर सनलाइट कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. वहीं, फैजान की अचानक मौत से उसके परिवार में शोक का माहौल है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











