
दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, सीएम हुए आइसोलेट
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है. जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद क्वारनटीन में चले गए हैं. अरविंद केजरीवाल को पिछले साल जून में भी कोरोना से संबंधित कुछ शिकायतें हुई थीं, हालांकि उनकी रिपोर्ट तब नेगेटिव आई थी. दिल्ली की मौजूदा स्थिति के बीच अरविंद केजरीवाल लगातार एक्टिव हैं और बैठकों के साथ कई जगहों का दौरा भी कर रहे हैं.दिल्ली में बिगड़ते जा रहे हैं हालात आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है और अब हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं. दिल्ली में बीते दिन भी 23 हजार के करीब कोरोना केस दर्ज किए गए थे. दिल्ली में हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना के मामले आने की वजह से अस्पतालों में बेड्स की कमी हो रही है, जबकि ऑक्सीजन की भी किल्लत है. अब राज्य सरकार की ओर से तेजी से अस्थाई अस्पताल बनाए जा रहे हैं और बेड्स की संख्या को बढ़ाया जा रहा है. कोरोना वायरस के संकट के कारण ही दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है. जो 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










