
दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, सरकारी स्कूलों में मिलेगी इंटरनेशनल लेवल की शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड के साथ करार
AajTak
दिल्ली शिक्षा बोर्ड के साथ इंटरनेशनल शिक्षा बोर्ड का बुधवार को समझौता हुआ है. इस मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं.
दिल्ली शिक्षा बोर्ड के साथ इंटरनेशनल शिक्षा बोर्ड का बुधवार को समझौता हुआ है. इस करार के बाद अब विदेशों से एक्सपर्ट्स दिल्ली के टीचर्स को ट्रेनिंग देने के लिए आएंगे, जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल सकेगी. इस मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दिल्लीवासियों के लिए बेहद खुशी की बात है. हमारे बच्चों को अब दिल्ली में इंटरनेशनल लेवल की शिक्षा मिलेगी.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










