
दिल्लीवालों को जल्द मिलेगा यमुना किनारे 53 किमी साइकिल ट्रैक, जानिए- कहां से कहां तक ये बनेगा
AajTak
धुएं और धूल के प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली और यहां के बाशिंदों को चंद सांसें देने की तैयारी जोरों पर है. जी हां, अब दिल्ली वालों के लिए 53 किमी साइकिल ट्रैक परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है. इसे लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने हाई लेवल मीटिंग की है. आइए जानते हैं किन किन विभागों ने इसे मंजूरी दे दी है और ये ट्रैक कहां से कहां से कहां तक होगा.
दिल्ली में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित 53 किलोमीटर लंबे यमुना साइकिल ट्रैक परियोजना को नई गति मिल गई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में इसे लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. वजीराबाद यमुना पुल से लेकर एनएच-24 और आगे कालिंदी कुंज बायोडायवर्सिटी पार्क तक विकसित होने वाला ये ट्रैक यमुना के दोनों किनारों को जोड़ते हुए कई स्थानों पर नदी को पार भी करेगा.
ग्रीन मोबिलिटी का नया मॉडल
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक में कहा कि साइकिल ट्रैक परियोजना सिर्फ एक परिवहन व्यवस्था नहीं है, बल्कि दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और नागरिक सुविधाओं को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, ट्रैफिक दबाव घटेगा और लोगों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा.
सीएम ने बताया कि ये प्रोजेक्ट दिल्ली को ग्रीन मोबिलिटी के क्षेत्र में एक नई पहचान देगा और यमुना किनारे विकसित होने वाली हरित पट्टी ईको-टूरिज्म को भी बढ़ावा देगी.
अधिकांश विभागों ने दी NOC
बैठक में डीडीए, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, रेलवे, ऊर्जा विभाग और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अधिकांश विभाग परियोजना को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे चुके हैं. रेलवे से जुड़ी स्वीकृति प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसके पूरे होने की उम्मीद है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









