
दिल्लीः हुड्डा के ट्रैक्टर वाले वीडियो को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस HQ पर प्रदर्शन
AajTak
एक दिन पहले हरियाणा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी घटना पर कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ट्रैक्टर के ऊपर बैठे थे और उस ट्रैक्टर को कांग्रेस की विधायक खींच रही थीं. अगर इन्हें प्रदर्शन ही करना था तो खुद क्यों ट्रैक्टर नहीं खींचा और महिला विधायकों को ट्रैक्टर पर बैठने दिया जाता.
कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के महिलाओं के अपमान किए जाने का मामले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिल्ली यूनिट की महिला मोर्चा ने आज गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपने साथ 'सोनिया गांधी शर्म करो-शर्म करो' के बैनर ले रखा था. #WATCH A Cong leader sits calmly on a tractor which he is making female Cong workers pull physically...As female president of Cong,silence of Sonia Gandhi on this is also speaking volumes how women in the party are reduced to the task that even men refuse to do, says Smriti Irani pic.twitter.com/b2X4iStBwD भूपेंद्र सिंह हुड्डा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह ट्रैक्टर पर बैठे हैं और महिला विधायकों की ओर से उसे रस्सी से खींचा जा रहा था. इसके विरोध में दिल्ली बीजेपी की महिला मोर्चा ने आज प्रदर्शन किया और कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सोनिया गांधी शर्म करो के नारे लगाए.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









