
दिल्लीः सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, DPCC कंट्रोल सेंटर से करेगा निगरानी
AajTak
दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करना मुसीबत में डाल सकता है. अगर कोई प्रतिबंध का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो सख्तकार्रवाई की जाएगी. इसके लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एक कंट्रोल सेंटर बनाया है. अगर कोई यूनिट एसयूपी का इस्तेमाल करते हुए पाई गई तो सीधी कार्रवाई होगी.
दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) का इस्तेमाल करना महंगा पड़ सकता है. क्योंकि इसके लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने कंट्रोल सेंटर की स्थापना की है. इस सेंटर के जरिए ये निगरानी की जाएगी कि SUP के प्रतिबंधों का पालन हो रहा है या नहीं. अगर कोई यूनिट प्रतिबंधों का उल्लंघन करती पाई गई तो सोमवार यानी से ऐसी यूनिटों को बंद करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी.
एजेंसी के मुताबिक DPCC के एक अधिकारी ने कहा कि कंट्रोल सेंटर सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) के प्रतिबंध के उल्लंघन से संबंधित सभी शिकायतें ली जाएंगी. साथ ही प्रवर्तन टीमों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा. प्रतिबंधों के उल्लंघन को लेकर शिकायतें दिल्ली सरकार के ग्रीन दिल्ली आवेदन या केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के "एसयूपी-सीपीसीबी" आवेदन के माध्यम से भी दर्ज की जा सकती हैं.
नो वॉर्निंग, डायरेक्ट एक्शन
DPCC के अधिकारी ने बताया कि बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के उल्लंघन से संबंधित शिकायतें हमारे कंट्रोल सेंटर में भेजी जा सकती हैं. क्योंकि इन शिकायतों को संबंधित नगर निकायों को ट्रांसफर कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सोमवार से प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर देंगे. इसके लिए डायरेक्ट एक्शन होगा, कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी.
क्या कहा था पर्यावरण मंत्री ने?
1 जुलाई को जब सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू हुआ तो दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि दिल्ली सरकार शुरुआती 10 दिनों के लिए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के प्रति उदार होगी और ऐसी वस्तुओं के उपयोग के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी. उन्होंने कहा था कि 19 SUP पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाली इकाइयों को 10 जुलाई तक अधिकारी चेतावनी नोटिस जारी करेंगे. इसके बाद दोबारा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









