
दिल्लीः पुरानी पॉलिसी से 680 करोड़ की कमाई, 25 दिन में बिकीं ढाई करोड़ शराब की बोतलें
AajTak
दिल्ली में नई शराब नीति पर भारी बवाल के बाद पुरानी शराब नीति लागू की गई. इसके तहत सितंबर के महीने में यानी पिछले 25 दिनों में दिल्ली में शराब की ढाई करोड़ बोलतें बिकी हैं. हालांकि ये औसत से कम है, फिर भी शराब विक्रेताओं का मानना है कि ये आंकड़ा बेहतर है. साथ ही आने वाले दिनों में डिमांड बढ़ने की उम्मीद है.
दिल्ली में नई शराब पर भारी बवाल के बाद एक सितंबर से पुरानी आबकारी नीति लागू की गई थी. इसके तहत सितंबर के महीने में अब तक करीब ढाई करोड़ शराब की बोलतें बिकी हैं. हालांकि 25 दिनों के हिसाब से यह बिक्री औसत से थोड़ी कम है, शराब विक्रेता आबकारी नीति में बदलाव और श्राद्ध के महीने को देखते हुए आने वाले महीनों के लिए अच्छे संकेत मान रहे हैं.
दरअसल, दिल्ली में नई शराब नीति को लेकर जमकर हंगामा हुआ था. इसके बाद फैसला लिया गया था कि पुरानी शराब नीति लागू की जाएगी. जानकारी के मुताबिक सितंबर में दिल्ली में शराब की 500 से अधिक सरकारी दुकानें खोली गईं.
दिल्ली में आमतौर पर औसतन रोजाना लगभग 15 लाख शराब की बोतलें बिकती हैं, यानी महीने में लगभग साढ़े चार करोड़ बोतलों की बिक्री होती है. ऐसे में आने वाले दिनों में डिमांड बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं. शराब विक्रेताओं का मानना है कि आने वाले त्योहारी मौसम खास तौर पर दीवाली के मद्देनजर बिक्री में बढ़ोतरी होगी.
680 करोड़ रुपए की कमाई हुई
अब तक दिल्ली के आबकारी विभाग को लगभग 680 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है. माना जा रहा है कि ये आंकड़ा इस महीने 700 करोड़ के स्तर को पार कर जाएगा. लेकिन कमाई का बड़ा हिस्सा पुरानी शराब नीति के तहत ब्रांड रजिस्ट्रेशन के साथ ही होटल और पब के लाइसेंस रिन्युअल से भी आया है.
ये हुआ था बदलाव

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








