
दिल्लीः जिस साढ़े छह साल की बच्ची के सिर में बदमाशों ने मारी थी गोली, उसने 5 लोगों को दी नई जिंदगी
AajTak
नोएडा में जिस बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसने 5 जिंदगियां बचा ली हैं. एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के सिर में गोली धंसी थी, वह ब्रेन डेड हालत में चली गई, बच्ची के परिजनों से बात की, तो वह रोली के ऑर्गन डोनेट करने पर राजी हो गए.
महज 6.5 साल की एक बच्ची को कुछ लोग बेरहमी से गोली मार देते हैं. लेकिन वह बच्ची अपनी जिंदगी खत्म होने के बाद भी 5 लोगों को नई जिंदगी दे गई. दरअसल मामला नोएडा का है. 6.5 की रोली के सिर में गोली मारी गई थी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वह कोमा में चली गई. फिर उसे एम्स ले जाया गया. लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया. बता दें कि रोली एम्स के इतिहास में ऑर्गन डोनेट करने वाली सबसे कम उम्र की डोनर भी बन गई है.
एजेंसी के मुताबिक एम्स के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. दीपक गुप्ता ने कहा कि साढ़े छह साल की बच्ची रोली 27 अप्रैल को अस्पताल पहुंची थी. उसे गोली लगी थी और दिमाग में गोली फंसी थी. ब्रेन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. वह लगभग ब्रेन डेड हालत में अस्पताल पहुंच गई थी. हमने परिवार के सदस्यों से बात की.
न्यूरोसर्जन ने कहा कि हमारी टीम ने बच्ची के माता-पिता के साथ बैठकर अंग दान के बारे में बात की. हमने माता-पिता को सलाह दी और उनकी सहमति मांगी कि क्या वे दूसेर बच्चों के जीवन को बचाने के लिए रोली के अंग दान करने के इच्छुक होंगे. रोली प्रजापति के माता-पिता ने अपनी बेटी के अंगों को दान कर दिया.
डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि अंगदान के बारे में ज्यादा जानकारी न होने के बावजूद यह कदम उठाने के लिए हम माता-पिता के आभारी हैं, क्योंकि उन्होंने जीवन बचाने के महत्व को समझा. रोली ने 5 लोगों की जान बचाई है.
अपनी बेटी के अंगों को दान करने के बाद रोली के पिता हरनारायण प्रजापति ने कहा कि डॉ. गुप्ता और उनकी टीम ने हमें अंग दान के लिए सलाह दी कि हमारी बच्चा अन्य लोगों की जान बचा सकती है. हमने इसके बारे में सोचा और फैसला किया कि वह अन्य लोगों के शरीर में जिंदा रहेगी. और उनकी जिंदगी में मुस्कान बिखेरेगी. रोली की मां पूनम देवी ने कहा कि भले ही उनकी बेटी अब उनके बीच नहीं है, लेकिन वह दूसरे लोगों की जिंदगी बचाने में कामयाब रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







