
दिल्लीः कांग्रेस खेमे में लगातार मंथन, 3 दिन में दूसरी बार सोनिया गांधी से मिले प्रशांत किशोर
AajTak
Prashant Kishor congress: 10 जनपथ पर सोमवार को कांग्रेस की बैठक हुई थी. इसमें चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी शामिल हुए थे. बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने 5 घंटे तक पीके के साथ मंथन किया था.
कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है. इसे लेकर पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को हाईलेवल मीटिंग हुई थी. इसमें चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी शामिल हुए थे. उन्होंने 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया था. इसके बाद सोमवार को भी प्रशांत किशोर 10 जनपथ पर हुई मीटिंग में शामिल हुए. बता दें कि प्रशांत किशोर 3 दिन में दूसरी बार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिले हैं.
सोमवार को कांग्रेस के बड़े नेताओं की 5 घंटे तक मीटिंग हुई. इसमें प्रियंका गांधी, अंबिका सोनी, पी चिदंबरम, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला शामिल रहे. बैठक में प्रशांत किशोर ने भी शिरकत की.
प्रशांत किशोर को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था. सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. लेकिन पार्टी उन्हें सलाहकार के रूप में इस्तेमाल नहीं करेगी, बल्कि नेता के रूप में काम करने के लिए कहा गया है.
प्रशांत किशोर ने शनिवार की बैठक में कहा था कि कांग्रेस को लोकसभा की 370 सीटों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और बाकी सीटों पर गठबंधन करना चाहिए. लिहाजा कांग्रेस को बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए, जबकि तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गठबंधन करना चाहिए.
क्या कहा था राहुल गांधी ने
बता दें कि राहुल गांधी ने 8 अप्रैल को पहली बार 'संयुक्त विपक्ष के मोर्चे' के बारे में एक संकेत दिया था. राहुल गांधी ने कहा था कि जो भी आरएसएस और नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं, उन्हें एक साथ आना चाहिए. लेकिन वह एक साथ कैसे आएं, इसके लिए एक स्ट्रक्चर तैयार करने की जरूरत है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









