
दिन में तले समोसे, रात में की पढ़ाई...अब डॉक्टर बनेगा नोएडा का रहने वाला 18 साल का सनी
AajTak
18 साल के सनी कुमार अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी समोसे की दुकान को भी संभालते थे. उन्होंने बताया कि स्कूल खत्म होने के बाद वह अपनी दुकान चलाते थे. और फिर देर रात तक पढ़ाई करते थे. उनकी यह मेहनत रंग लाई और नीट परीक्षा में सफलता पाकर मिसाल कायम कर दी.
नोएडा में सनी की समोसे की दुकान है. वह रोज शाम लोगों को गरम तेल में कुरकुरे समोसे बनाकर खिलाते थे और दूसरी तरफ डॉक्टर बनने के सपने देखते थे. समोसे बेचते हुए सनी ने अपनी पढ़ाई को जारी रखा और नीट जैसे टफ एग्जाम में 664 अंक लाकर अपनी मेहनत को साबित कर दिया है. फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे ने सनी का वीडियो शेयर कर उनकी इस उपलब्धि को दुनिया के सामने दिखाया है.
मां और दोस्तों से मिली प्रेरणा
सनी कुमार ने कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए NEET में 664 अंक प्राप्त किए है. आर्थिक समस्याओं और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने पढ़ाई और काम का संतुलन बनाए रखा. सनी ने बताया कि उनको यह प्रेरणा उनकी मां और दोस्तों से मिली है. उनका यह सफर उन छात्रों के लिए आशा की किरण है, जो मेडकल फील्ड में कुछ ना कुछ साबित करना चाहते हैं. 18 साल के सनी कुमार अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी समोसे की दुकान को भी संभालते थे. उन्होंने बताया कि स्कूल खत्म होने के बाद वह अपनी दुकान चलाते थे और फिर देर रात तक पढ़ाई करते थे.
कमरे की दीवारों पर चिपके दिखे नोट्स
सनी ने NEET की तैयारी फिजिक्स वाला के कोर्स के माध्यम से की है. सोशल मीडिया पर उनकी कहानी को शेयर करते हुए बताया गया कि कैसे सनी ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. वीडियो में NEET UG की परीक्षा पास करने वाले सनी कुमार का कमरा दिखाया गया है. इस वीडियो फुटेज में सनी के कमरे की दीवारों पर लगे स्टडी नोट्स साफ नजर आ रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या ये शॉर्ट नोट्स हैं तो सनी बताते हैं कि इसमें सारे टॉपिक्स कवर कर लिए गए हैं.
पढ़ते-पढ़ते आंखों में हो जाता था दर्द, फिर भी नहीं छोड़ी पढ़ाई

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










