
दिन में एक बार अन्न ग्रहण करते थे शंकराचार्य स्वरूपानंद, शिष्यों ने बताया 99 साल की उम्र का राज
AajTak
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की बातों को उनके शिष्य याद कर रहे हैं. 99 वर्ष की आयु तक शंकरचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जीवित रहे. सनातन धर्म और संस्कृति के ध्वजवाहक शंकराचार्य परंपरा को संभालने वाले स्वरूपानंद का पूजा-पाठ के नियम और व्यक्तिगत जीवन में संयम बेमिसाल था.
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का शरीर शांत होने के बाद उनके शिष्यों ने जहां भावपूर्ण तरीके से विदाई दी, वहीं उनके दो उत्तराधिकारियों की भी घोषणा हुई. नरसिंहपुर के परमहंसी गंगा आश्रम में संत परंपरा के अनुसार शंकराचार्य को भू-समाधि दी गई. उनकी इच्छा अनुरूप स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ज्योतिषपीठ (ज्योतिरपीठ, बद्रीनाथ) के शंकराचार्य घोषित किए गए, तो वहीं दूसरे शिष्य सदानंद सरस्वती शारदा पीठ (द्वारिका) के शंकराचार्य घोषित हुए.
इस बीच स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की बातों को उनके शिष्य याद कर रहे हैं. 99 वर्ष की आयु तक शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जीवित रहे. सनातन धर्म और संस्कृति के ध्वजवाहक शंकराचार्य परंपरा को संभालने वाले स्वरूपानंद का पूजा-पाठ के नियम और व्यक्तिगत जीवन में संयम बेमिसाल था.
शंकरचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव तहसील के परमहंसी गंगा आश्रम में समाधि दी गई. 99 वर्ष की आयु में स्वरूपानंद सरस्वती ने शरीर छोड़ा. हृदयगति रुकने से उनका निधन हुआ. 99 साल की आयु तक जीवित रहने वाले स्वरूपानंद सरस्वती खान-पान और आचार-व्यवहार में शंकराचार्य की परंपरा का पालन करते रहे.
सिर्फ 3-4 घंटे की नींद, ब्रह्म मुहूर्त में 2 घंटे जप
उनके शिष्य मानते हैं कि आज भी उनका जीवन अनुकरणीय है. स्वरूपानंद सरस्वती की दिनचर्या की सबसे खास बात ये थी कि उनके निद्रा का समय बहुत कम था. स्वरूपानंद सरस्वती सिर्फ तीन-चार घंटे की नींद लेते थे. लम्बे समय तक रात्रि 11 बजे से 01 बजे तक पूजा करते रहे. बाद में थोड़ा स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उनके शिष्यों ने इसका दायित्व लिया. स्वरूपानंद सरस्वती 4 बजे सोकर उठते. ब्रह्म मुहूर्त में 2 घंटे जप और उसके बाद नित्य पाठ करते थे.
ये ऐसा नियम था जो शंकराचार्य बनने के बाद हमेशा बना रहा. उसके बाद शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को उनके शिष्य अलग-अलग प्रसंग पढ़कर सुनाते थे. शंकराचार्य परंपरा के अनुसार, वो संस्कृत के ज्ञाता थे और उन्हें संस्कृत में प्रकरण सुनाए जाते थे. देवों के प्रसंग के अलावा उनको भगवती प्रसंग विशेष प्रिय था. इसके बाद स्वरूपानंद सरस्वती अपने शिष्यों और अन्य लोगों से मिलते थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










