
दिनेश लाल निरहुआ के लिए आजमगढ़ की चुनौती आसान है या मुश्किल?
AajTak
निरहुआ और धर्मेंद्र यादव दूसरी बार आमने सामने हैं. 2022 के उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव को शिकस्त देने वाले निरहुआ के लिए लड़ाई आसान नहीं मानी जा रही है - निरहुआ को जहां मोदी-योगी का भरोसा है, वहीं धर्मेंद्र यादव को भाई अखिलेश यादव का - और कुछ हद तक गुड्डू जमाली के साथ आ जाने से भी जोश बढ़ा है.
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर निरहुआ के लिए प्लस-पॉइंट यही है कि वो धर्मेंद्र यादव को 2022 के उपचुनाव में शिकस्त दे चुके हैं, लेकिन तब से लेकर अब तक हालात काफी बदल चुके हैं.
2019 के आम चुनाव से तुलना करें तो समाजवादी पार्टी का गठबंधन भी बदल चुका है. तब समाजवादी पार्टी का बीएसपी के साथ चुनावी गठबंधन था, लेकिन इस बार कांग्रेस के साथ गठबंधन INDIA ब्लॉक के बैनर तले हुआ है, जिसमें अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी शामिल है.
लेकिन दिनेश लाल निरहुआ के लिए समाजवादी पार्टी ने ऐसी घेरबंदी की है कि 2022 में बीजेपी सांसद की जीत पक्की करने के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले गुड्डू जमाली भी अब अखिलेश यादव के साथ हो गये हैं. पूर्व विधायक गुड्डू जमाली को मायावती ने 2022 के चुनाव में खड़ा किया था. 2014 में मुलायम सिंह से चुनाव हार चुके गुड्डू जमाली को 2019 में इसलिए मौका नहीं मिल पाया, क्योंकि गठबंधन के तहत आजमगढ़ से अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में थे - और बीजेपी उम्मीदवार के रूप में निरहुआ को शिकस्त झेलनी पड़ी थी.
निरहुआ के सपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में भी रैली की थी, और इस बार भी 16 मई को आजमगढ़ पहुंचे थे, लेकिन यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं - और अपने अपने उम्मीदवारों के लिए मोदी-योगी से मुकाबले के लिए अखिलेश यादव भी पूरे परिवार के साथ इलाके में जमे हुए हैं.
निरहुआ के लिए कितनी बड़ी है 2024 की चुनौती
एक सवाल है कि गुड्डू जमाली यानी शाह आलम के बीएसपी छोड़ कर अखिलेश यादव के साथ चले जाने से निरहुआ को कितना नुकसान हो सकता है?

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










