
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ: कैसे 70 साल की उम्र के दो नेताओं के दम पर MP में सत्ता में वापसी की राह देख रही कांग्रेस?
AajTak
मध्यप्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं. 2020 में सिंधिया की बगावत के चलते राज्य की सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस इस बार कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के भरोसे सत्ता में वापसी की राह तलाश रही है. दोनों नेता ही गांधी परिवार के करीबी हैं.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपनी सत्ता को बरकरार रखने की जंग लड़ रही है तो कांग्रेस वापसी के लिए बेताब है. इसके लिए कांग्रेस ने कमलनाथ के चेहरे को आगे कर रखा है तो दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछे रहकर सियासी तानाबाना बुन रहे हैं. कांग्रेस की रणनीति का यह हिस्सा माना जा रहा है, क्योंकि एमपी का राजनीतिक मिजाज हिंदुत्व के रंग में चढ़ा हुआ है. यही वजह है कि कमलनाथ फ्रंटफुट पर तो दिग्विजय बैक डोर से बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने का खेल खेल रहे हैं?
पांच साल पहले मध्य प्रदेश में 2018 विधानसभा चुनाव को 2 महीने से भी कम समय बचा था, तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कैमरे पर एक बात कहते हुए नजर आए थे. उन्होंने कहा था कि वो चुनावों में प्रचार करना बंद कर चुके हैं, क्योंकि उनके भाषणों का असर कांग्रेस पार्टी को मिलने वाले वोटों पर पड़ता है.
दिग्विजय के इस बयान ने सत्ता पर काबिज बीजेपी के लिए चारे का काम किया. बीजेपी ने दिग्विजय का मजाक उड़ाते हुए दावा किया कि सबसे पुरानी पार्टी ने वोट डाले जाने से पहले ही अपने हाथ खड़े कर दिए. दिग्विजय ने पूरे चुनाव अभियान में खुद को लो प्रोफाइल रखा था. नतीजों में कांग्रेस को बहुमत से 2 सीटें कम मिली थीं और 15 साल के बाद मध्य प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस वापसी करने में कामयाब रही थी.
पिछले हफ्ते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि 1 मई 2018 को उनके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले ज्यादातर लोग उन्हें नहीं जानते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है.
मई 2018 तक कमलनाथ मध्य प्रदेश में करीब चार दशक बिता चुके थे. इन 40 सालों में ज्यादातर समय वह छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद रहे. 2018 का चुनाव जीतकर वह मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन उनका कार्यकाल सिर्फ 15 महीने ही चल पाया. कमलनाथ के बयान पर बीजेपी ने तंज कसा. पार्टी ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले उन्हें कोई नहीं जानता था, क्योंकि उन्होंने उनके (लोगों) लिए कुछ नहीं किया.
बता दें कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस के धुरी बने हुए हैं, लेकिन दोनों ही उम्र में लगभग बराबर हैं. 76 साल के दोनों कांग्रेस नेता अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते हैं. दोनों ही राज्य के दूसरे नेताओं पर भारी पड़ते हैं. दोनों का गांधी परिवार के साथ अच्छा तालमेल है. पिछले साल जब कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का चुनाव होना था, तब मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आने से पहले तक दोनों नेताओं के नाम इस रेस में लिया जाता है, लेकिन पुराने सियासी योद्धाओं के बीच समानताएं यहीं खत्म नहीं होती हैं.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







