
दिखने लगा 5G का साइन! क्या आपके फोन में आ रहा सिग्नल? इन शहरों में मिलने लगी है सर्विस
AajTak
5G Signal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5G सर्विस भारत में लॉन्च कर दी है. इसके साथ ही लोगों के फोन में 5G का सिग्नल भी नजर आने लगा है. आपके मौजूदा फोन में 5G का नेटवर्क मिलेगा या नहीं. आप आसानी से चेक कर सकते हैं. वैसे तो सभी 5G फोन में 5G का सपोर्ट मिलना चाहिए, लेकिन कई यूजर्स को 5G नेटवर्क का ऑप्शन नजर ही नहीं आ रहा है.
भारत में आज से 5G सर्विसेज की शुरुआत हो चुकी है. कई शहरों में 5G की सर्विस मिलनी शुरू हो चुकी है. एयरटेल ने तो वाराणसी, दिल्ली समेत 8 शहरों में अपनी सर्विस आज से ही रोलआउट कर दी है. ऐसा नहीं है कि ये रोलआउट नाम मात्र का है. बल्कि लोगों के फोन में 5G का सिग्नल भी आ रहा है.
क्या आपके स्मार्टफोन में भी 5G का सिग्नल नजर आ रहा है? अगर आप एक एयरटेल यूजर हैं और 5G इनेबल शहरों में से किसी में रहते हैं, तो आपको 5G की सर्विस मिलने लगेगी. आपके फोन में नेटवर्क पर VoLTE या 4G की जगह 5G नजर आने लगेगा.
इसका स्क्रीनशॉट हमने नीचे ऐड किया है, जहां आप देख सकते हैं कि आपको कैसे 5G का सिग्नल नजर आएगा. आप चाहें तो फोन की सेटिंग में बदलाव करके 5G नेटवर्क पर अपग्रेड भी कर सकते हैं. एयरटेल ने दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, बैंगलुरु, सिलिगुरी, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई में 5G सर्विस की शुरुआत की है.
अगर आप इन शहरों में से किसी में रहते हैं, तो संभव है कि आपके स्मार्टफोन में 5G नेटवर्क मिलने लगे. अगर आपको सिग्नल नहीं मिल रहा है, तो आपको अपने फोन की सेटिंग चेक करनी चाहिए. इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे.
सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा.
यहां आपको Connection के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. कुछ फोन्स में यह ऑप्शन SIM Card & Mobile Networks के नाम से भी आता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










