
दार्जिलिंग में बारिश से भारी तबाही, पुल ढहने से 6 लोगों की मौत, भूस्खलन से कई सड़कें बंद
AajTak
दार्जिलिंग में जारी भारी के कराण दुडिया आयरन ब्रिज ढह गया, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य तेज कर दिया है, लेकिन भूस्खलन और बाढ़ के खतरे के कारण रेस्क्यू टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
दार्जिलिंग में लगातार बारिश के कारण मिरिक इलाके में स्थित दुडिया आयरन ब्रिज ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई. ये पुल मिरिक और आसपास के क्षेत्रों को सिलीगुड़ी-कुर्सियांग से जोड़ता था. भारी बारिश के कारण हुए हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा गई है. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है. हालांकि, भूस्खलन और बाढ़ के खतरे ने रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं.
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मिरिक में अब तक 6 मौतें दर्ज की गई हैं. इनमें सौरानी (धारा गांव) में 3, मिरिक बस्ती में 2 और विष्णु गांव में 1 मौत शामिल है. स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य तेज कर दिया है, लेकिन भूस्खलन और बाढ़ के खतरे के कारण स्थिति जटिल बनी हुई है.
कई सड़कें हुईं बंद
हादसे के बाद दिलाराम (दार्जिलिंग की ओर) में एक बड़ा पेड़ गिर गया है और हुसैन खोला में भूस्खलन हुआ है. इसके चलते दार्जिलिंग की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है. अब कुर्सियांग और दार्जिलिंग पहुंचने के लिए केवल पंखाबाड़ी और एनएच110 ही खुले हैं. कुर्सियांग से दार्जिलिंग तक डाउनहिल रोड (पुरानी मिलिट्री रोड) का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









