
दाऊद पर पूछा गया सवाल तो पाकिस्तान की बोलती बंद, इंटरपोल महासभा में फिर हुआ बेनकाब
AajTak
मीटिंग में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिनिधियों का एक समूह दिल्ली पहुंचा है. जब पाकिस्तान के प्रतिनिधियों का दल बैठक में पहुंचा तो आजतक ने उनसे भारत के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा सवाल पूछा गया. सवाल सुनते ही पाकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल खामोश हो गया और बिना जवाब दिए ही वहां से चला गया.
भारत के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान बेनकाब हुआ है. पाकिस्तान के अधिकारियों से जब दाऊद से संबंधित सवाल पूछा गया तो वो एकदम चुप हो गया. यह वाकया नई दिल्ली में हो रही इंटरपोल महासभा की बैठक में हुआ.
भारत में 25 साल बाद इंटरपोल की बैठक का आयोजन हो रहा है. दिल्ली के प्रगति मैदान में आज (18 अक्टूबर) को यह मीटिंग हो रही है. 195 देशों के प्रतिनिधि इसमें भाग ले रहे हैं. इन प्रतिनिधि मंडलों में मंत्री, देशों के पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं.
मीटिंग में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिनिधियों का एक समूह दिल्ली पहुंचा है. जब पाकिस्तान के प्रतिनिधियों का दल बैठक में पहुंचा तो आजतक ने उनसे भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा सवाल पूछा गया. सवाल सुनते ही पाकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल खामोश हो गया और बिना जवाब दिए ही वहां से चला गया.
देखें वीडियो
बता दें कि इंटरपोल की इस बैठक को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. दिल्ली में 9वीं वार्षिक इंटरपोल आमसभा का आयोजन हो रहा है. बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और इंटरपोल के अध्यक्ष अहमद नासर अल रईसी और उनके महासचिव जुर्गन स्टॉक भी मौजूद रहे.
पीएम मोदी ने इंटरपोल महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा,'भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा है और ये हमारे लोगों, संस्कृति और उपलब्धि का उत्सव है. ये समय हमें पीछे देखने का है कि हम कहां से आए और आगे देखने का है कि हम कहां तक जाएंगे. पीएम मोदी ने आगे कहा कि इंटरपोल एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के करीब पहुंच रहा है. 2023 में, यह अपने 100 साल पूरे करेगा. यह दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए सार्वभौमिक सहयोग का आह्वान है. भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में शीर्ष योगदानकर्ताओं में से एक है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









