
दाऊद का नाम लेकर PM मोदी और CM योगी को हत्या की धमकी देने वाले को 2 साल की जेल
AajTak
मुंबई की एक अदालत ने कमरान खान नाम के व्यक्ति को दो साल की जेल की सजा सुनाई है. उसने पुलिस को कॉल कर दावा किया था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या के लिए पैसे दे रहा है.
मुंबई की एक अदालत ने कमरान खान नाम के व्यक्ति को पुलिस को धमकी भरा कॉल करने के आरोप में दो साल की जेल और 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. नवंबर 2023 में कमरान खान ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर कहा कि दाऊद इब्राहिम उसे 5 करोड़ रुपये देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए कह रहा है. उसने यह भी दावा किया कि दाऊद के लोग उसे 1 करोड़ रुपये देकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने के लिए तैयार हैं.
इतना ही नहीं, खान ने पुलिस को यह भी बताया कि वह मुंबई के जेजे अस्पताल को उड़ाने वाला है. इस धमकी के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू की.
अदालत में जब यह मामला पहुंचा तो खान ने खुद को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया. लेकिन कोर्ट ने इस दावे को खारिज कर दिया क्योंकि इसके समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया गया. अदालत ने कहा कि इस तरह के झूठे कॉल प्रशासन को गुमराह करते हैं और सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव डालते हैं.
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, 'आरोपी बार-बार इस तरह की हरकतें करता रहा है. सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता.'
अदालत ने लगाया जुर्माना अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 505(2) (सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने) और धारा 506(2) (आपराधिक धमकी) के तहत दो साल की सजा और 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई. पुलिस ने बताया कि यह कॉल खान के मोबाइल नंबर से ही किया गया था, जिसके पुख्ता सबूत अदालत में पेश किए गए. इसके बाद कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया और सजा सुनाई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








