दहेज के लिए देश में हर रोज 20 महिलाओं की हत्या, यूपी में सबसे अधिक मामले, जानें दूसरे राज्यों का हाल
AajTak
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा राज्यसभा में दहेज हत्या को लेकर आंकड़े पेश किए गए हैं. जिसमें बताया गया है कि देश में 2017 से 2021 के बीच प्रतिदिन करीब 20 दहेज हत्याएं दर्ज की गई हैं. जिनमें उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन सबसे अधिक छह मौतें दर्ज की गई हैं. 2017 और 2021 के बीच देश में 35,493 दहेज हत्याएं हुईं.
हमारे देश में दहेज की प्रथा का आज भी प्रचलन बना हुआ है. यह प्रथा समाज के लिए एक कलंक बनकर रह गई है. सरकार द्वारा तमाम नियम कानून बनाए जाने के बावजूद दहेज लोभ खत्म नहीं हो रहा है. यही कारण है कि देश में आए दिन दहेज हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. भले ही सरकार द्वारा दहेज कानून पास कर दिया और दहेज लेना या देना अपराध बन गया हो, लेकिन आज भी गुपचुप तरीके से या खुलकर भी दहेज लिया और दिया जाता है. इस बीच केंद्र सरकार ने 2017 से 2021 तक हुई दहेज हत्याओं का आंकड़ा पेश किया है, जो बहुत ही चौंकाने वाला है.
दरअसल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा राज्यसभा में दहेज हत्या को लेकर आंकड़े पेश किए गए हैं. जिसमें बताया गया है कि देश में 2017 से 2021 के बीच प्रतिदिन करीब 20 दहेज हत्याएं दर्ज की गई हैं. जिनमें उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन सबसे अधिक छह मौतें दर्ज की गई हैं. 2017 और 2021 के बीच देश में 35,493 दहेज हत्याएं हुईं.
राज्यभा में दिए गए लिखित जवाब में मंत्री ने बताया कि 2017 में 7 हजार 466 दहेज हत्याएं, 2018 में 7 हजार 167, 2019 में 7 हजार 141, 2020 में 6 हजार 966 और 2021 में 6 हजार 753 हत्याएं हुईं. उन पांच वर्षों में सबसे अधिक 11,874 दहेज हत्याएं उत्तर प्रदेश में दर्ज की गईं, जिसमें हर दिन लगभग छह मौतें हुईं. मिश्रा ने कहा कि 2017 से 2021 के बीच बिहार में 5,354, मध्य प्रदेश में 2,859, पश्चिम बंगाल में 2,389 और राजस्थान में 2,244 दहेज हत्याएं हुईं.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










