
दहेज का दंश! टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन नहीं मिलने पर सीतामढ़ी में बहू को मार डाला
AajTak
सीतामढ़ी जिले से एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि दहेज की लालच में ससुराल वालों ने बहू को जहर देकर जान ले ली. पुलिस ने इस मामले में मृतका के सास को अरेस्ट किया है.
बिहार के सीतामढ़ी में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन की मांग की थी. ये सामान नहीं मिलने से नाराज ससुराल वालों ने बहू को जहर देकर हत्या कर दी. कत्ल के सबूत छिपाने के लिए आनन-फानन में श्मशान की जगह अपने ही खेत में जलाने का प्रयास किया और फरार हो गए. मामला सुरसंड थाना क्षेत्र के जवाही गांव का है.
जानकारी के मुताबिक, डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ निवासी दिलीप कुमार सिंह ने बेटी निधि कुमारी की शादी वर्ष 2021 में सुरसंड थाना क्षेत्र के जवाही गांव के निवासी नंद लाल ठाकुर के बेटे राम निवास ठाकुर के साथ बड़े धूमधाम से कराई थी. दोनों के चार महीने का बेटा भी है. मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में मांगी गई सामान नहीं मिलने नाराज होकर उसकी बेटी को जहर देकर हत्या कर दी. ग्रामीणों की सूचना पर सुरसंड पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हत्या का आरोप सास-ससुर पर लगा है. मृतका का पति दूसरे शहर में नौकरी करता है.
सीतामढ़ी के एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया में दहेज के लिए की गई हत्या का है. मृतका के पक्ष की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया गया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







