
दवा का पर्चा वायरल... मरीज तो छोड़ो, मेडिकल स्टोर वालों ने भी पकड़ लिया सिर, अब ड्यूटी डॉक्टर को नोटिस
AajTak
Doctor Prescription Viral: मरीज ने अस्पताल की ओपीडी में ड्यूटी डॉक्टर से परामर्श लिया. जिस पर डॉक्टर ने ऐसा पर्चा लिख दिया जिससे देख न सिर्फ मेडिकल स्टोर वाला हैरान हो गया, बल्कि दूसरे डॉक्टर भी उस प्रिस्क्रिप्शन को पढ़ नहीं पाए. फिर यह पर्चा सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया.
डॉक्टर के पर्चे की राइटिंग हम सबने देखी है. प्रिस्क्रिप्शन लेटर पर लिखी दवाओं और जांचों के नाम मेडिकल स्टोर और पैथलॉजी वाले ही समझ सकते हैं. मगर मध्य प्रदेश में इससे भी बढ़कर आगे का मामला सामने आया है. डॉक्टर ने प्रिस्क्रिप्शन पर कुछ ऐसा लिखा कि उसे समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं. अब इसको लेकर डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है.
प्रदेश के सतना में दवा का एक पर्चा सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चर्चा में है. यह पर्चा नागौद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की ओपीडी का है. दरअसल, जिले के राहिकवारा निवासी अरविंद कुमार सेन शरीर में दर्द और बुखार की शिकायत लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे थे.
मरीज ने ओपीडी में ड्यूटी डॉक्टर से परामर्श लिया. जिस पर डॉक्टर ने ऐसा पर्चा लिख दिया जिससे देख न सिर्फ मेडिकल स्टोर वाला हैरान हो गया, बल्कि दूसरे डॉक्टर भी उस प्रिस्क्रिप्शन को पढ़ नहीं पाए. फिर यह पर्चा सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया.
इस पूरे मामले पर अब सतना सीएमएचओ ने संज्ञान लिया है. साथ ही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के ड्यूटी डॉक्टर को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










