
दलित सियासत, हिंदू एकता और 80-20 का एजेंडा... दीक्षाभूमि से मोदी ने एक साथ साधे कई निशाने
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि से दलित पॉलिटिक्स से हिंदू एकता और उत्तर से पूर्वोत्तर तक, एक साथ कई निशाने साधे. पीएम ने समावेशी भारत की बात भी की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन पहले महाराष्ट्र के नागपुर में थे. संघभूमि और दीक्षाभूमि, ये दोनों संतरों के इस शहर की पहचान से जुड़े हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे के दौरान इन दोनों ही स्थलों का दौरा किया. पीएम मोदी दीक्षाभूमि पर बने उस स्तूप के भीतर भी गए जहां संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की अस्थियां रखी गई हैं. उन्होंने बाबासाहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और विजिटर्स बुक में लिखा, "विकसित और समावेशी भारत का निर्माण ही डॉक्टर आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी." प्रधानमंत्री के दीक्षाभूमि जाने और विजिटर्स बुक में लिखे संदेश में समावेशी भारत की बात, दोनों के ही सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं.
पीएम ने एक तीर से साधे कई निशाने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीक्षा भूमि जाकर, समावेशी भारत की बात कर एक तीर से कई निशाने साधे हैं. पीएम के समावेशी भारत की बात को सामाजिक न्याय के साथ ही दलित पॉलिटिक्स, बुद्धिस्ट पॉलिटिक्स और हिंदुत्व की एकता, कई समीकरण साधने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव हैं और वहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला विपक्षी महागठबंधन से है. महागठबंधन की अगुवाई लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) कर रहा है. लालू की पॉलिटिक्स की पिच भी सामाजिक न्याय ही रहा है.
विपक्षी पार्टियां पिछले लोकसभा चुनाव में यह नैरेटिव गढ़ने की कोशिश करती नजर आईं कि बीजेपी जीती तो बाबासाहब का संविधान बदल देगी. चुनावी जनसभाओं से लेकर संसद सदस्यता की शपथ लेने तक, विपक्षी दलों के प्रमुख नेता भी संविधान की प्रतियां लहराते नजर आए थे. लोकसभा चुनाव में बीजेपी अकेले दम बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई तो इसके पीछे भी संविधान बदलने के नैरेटिव की ही मुख्य भूमिका मानी गई. पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह की डॉक्टर आंबेडकर को लेकर टिप्पणी को भी विपक्षी नेताओं ने बाबासाहब का अपमान बताते हुए उनके और बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.
सामाजिक न्याय की पिच
बिहार में चुनाव से पहले सामाजिक न्याय की पिच से लेकर संविधान तक, बीजेपी पहले से ही अलर्ट मोड में है. पीएम के दीक्षाभूमि दौरे को जहां इस नैरेटिव को काउंटर करने की बीजेपी की कोशिश से जोड़ा जा रहा है. वहीं, समावेशी भारत की बात को जातिगत जनगणना के मुद्दे की काट के रूप में देखा जा रहा है. एक पहलू ये भी है कि बिहार की दलित पॉलिटिक्स के दो बड़े चेहरे चिराग पासवान और जीतनराम मांझी एनडीए में हैं, केंद्र में मंत्री भी हैं. वहीं, अब कांग्रेस ने दलित चेहरे (राजेश कुमार) को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है. ऐसे में एनडीए दलित पॉलिटिक्स की पिच पर विपक्ष के लिए किसी भी तरह का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








