
दलित युवक से की शादी, पुलिस ने माता-पिता के साथ भेजा… रहस्यमय परिस्थिति में महिला की मौत
AajTak
19 साल के नवीन ने बताया कि वह देवेन्द्र कुला वेल्लालर समुदाय से है और 19 साल की ऐश्वर्या कल्लार समुदाय से थी. वे एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे. और दोनों तिरुपुर में काम करते थे और एक-दूसरे से प्यार करते थे. यह बात महिला के परिजनों को नहीं पता थी कि दोनों ने शादी कर ली है.
तमिलनाडु के तंजावुर से सम्मान के नाम पर हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक दलित युवक से शादी करने वाली महिला की रहस्यमयी परिस्थित में मौत हो गई. महिला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे परिवार के साथ भेज दिया गया था. बाद में पता चला कि उसकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई.
इस मामले में महिला के पति 19 साल के नवीन ने बताया कि वह देवेन्द्र कुला वेल्लालर समुदाय से है और 19 साल की ऐश्वर्या कल्लार समुदाय से थी. वे एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे और दोनों तिरुपुर में काम करते थे. नवीन और ऐश्वर्या ने 18 महीने तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस डर से शादी कर ली कि ऐश्वर्या के परिवार वाले उनके रिश्ते का विरोध कर सकते हैं. इसके बाद दोनों वीरापंडी में रह रहे थे.
ऐश्वर्या को 2 जनवरी को पुलिस अपने साथ ले गई
पल्लदम पुलिस 2 जनवरी को उनके आवास पर पहुंची और बताया कि ऐश्वर्या के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और पूछताछ के लिए उसे अपने साथ ले गए. इसके बाद 3 जनवरी को नवीन को पता चला कि ऐश्वर्या की मौत हो गई है. उसके परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया है.
इसके बाद नवीन ने 7 जनवरी को वट्टाथिकोट्टई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि ऐश्वर्या के परिवार ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है. तब धारा 201 और 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. नवीन ने अपनी शादी का वीडियो भी बनाया था.
हिरासत में लिए गए ऐश्वर्या के 11 परिजन

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








