
'दलित अफसरों को नहीं मिल रही बराबरी...', IPS पूरन कुमार की पत्नी को सोनिया गांधी ने लिखी चिट्ठी
AajTak
सोनिया गांधी ने अधिकारी की पत्नी को चिट्ठी लिखकर गहरी संवेदना जताई और कहा कि यह घटना दिखाती है कि आज भी वरिष्ठ दलित अफसरों को बराबरी नहीं मिलती. वहीं, राहुल गांधी ने भी इसे
हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में गहरी हलचल मचा दी है. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने मृतक अधिकारी की पत्नी को चिट्ठी लिखकर गहरी संवेदना जताई और कहा कि पूरन कुमार की मौत यह याद दिलाती है कि "हमारे समाज में अब भी ऐसे पूर्वाग्रह मौजूद हैं, जो वरिष्ठ दलित अधिकारियों को भी सामाजिक समानता से वंचित रखते हैं."
7 अक्टूबर को हरियाणा कैडर के एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी थी. यह घटना उनके घर के साउंडप्रूफ बेसमेंट में हुई.
यह भी पढ़ें: 'ADG लेवल का अफसर मर गया, 5 दिन हो गए इंसाफ नहीं मिला', IPS पूरन का शव ले गई पुलिस तो बिफरे परिजन
पूरन कुमार की मौत के बाद से ही उनके परिवार और विपक्षी नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.
राहुल गांधी ने भी परिवार के प्रति जताई संवेदना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना पर गहरी पीड़ा व्यक्त की थी. उन्होंने कहा, "हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार जी की आत्महत्या उस गहराते सामाजिक जहर का प्रतीक है जो जाति के नाम पर मानवता को कुचल रहा है."

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










