
दलबदलू नेताओं पर भरोसा, सवर्णों के वोट को नजरअंदाज... घोसी उपचुनाव की हार ने BJP को दिए ये 5 सबक
AajTak
हर हार से सबक मिलता है. बीजेपी को घोसी उपचुनाव में मिली बड़ी हार उसे मूल्यांकन का मौका दे रही है. 2024 में इंडिया गठबंधन से अगर बीजेपी को आगे निकलना है या 2014 और 2019 वाली सफलता दोहरानी है तो अपनी रणनीति बदलनी होगी.
देश में इंडिया बनाम एनडीए की 2024 की फाइट की रिहर्सल कहे जाने वाले घोसी उपचुनाव से बीजेपी के अंदर हलचल तो जरूर होगी. इतनी बड़ी हार के बारे में पार्टी ने कतई नहीं सोचा होगा. हार के कारणों पर पार्टी के अंदर तमाम तरह के चिंतन मनन होंगे. कुछ लोग जिम्मेदार भी ठहराए जाएंगे पर असली कारणों पर अगर पार्टी ने गौर नहीं किया तो 2024 के लोकसभा चुनावों में जादुई आंकड़ा छूना मुश्किल हो जाएगा. पार्टी के अंदर की कलह की चर्चा करना बेमानी है, क्योंकि वो तो घर की खेती है, कभी भी खत्म की जा सकती है. पर बाहर की चुनौतियों से निपटना मुश्किल जरूर होगा.
दलबदलू नेताओं पर अब जनता भरोसा नहीं कर रही
घोसी उपचुनाव की इतनी बड़ी हार भारतीय जनता पार्टी को यह सबक सिखा गई है कि अपने लाभ के लिए दल बदलने वाले नेताओं को जनता पसंद नहीं करती. ऐसे नेताओं के फॉलोअर भी समझते हैं कि उनका नेता हमारे वोटों को क्यों शिफ्ट करना चाहता है. किसी भी नेता के एक बार पार्टी छोड़ने को उसके समर्थक माफ कर देते हैं पर जब यह क्रम बार-बार होने लगता है तो समर्थक भी भड़क जाते हैं. दारा सिंह चौहान के कांग्रेस से होते हुए बीएसपी, सपा फिर बीजेपी फिर सपा और फिर बीजेपी में आने को समर्थक पचा नहीं सके. वो जानते हैं कि ऐसा नेता जो अपने लाभ के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता कर रहा है उसका कोई भरोसा नहीं है .ओमप्रकाश राजभर की भी यही स्थित रही उन्होंने भी पहले बीजेपी के बड़े नेताओं से लेकर और योगी आदित्यनाथ तक को क्या कुछ नहीं कहा फिर मंत्री बनने की चाह में पार्टी में वापसी कर लिए. भारतीय जनता पार्टी को यह समझना होगा कि अपने हितों के लिए दल बदलने वाले नेताओं को अब पब्लिक वोट नहीं देने वाली है.
सवर्णों का वोट भी सहेजना जरूरी, धोखा मिल सकता है
पिछले कुछ चुनावों से पार्टी सवर्ण वोटरों को कैजुअली ले रही है. पार्टी नेताओं को लगता है कि सवर्णों का तो वोट मिलेगा ही. इसलिए सारा फोकस पिछड़े वर्ग और दलित वोटों के लिए होता है. घोसी चुनाव में अरिवंद शर्मा खुद भूमिहार बिरादरी से आते हैं पर अपनी बिरादरी तक का वोट नहीं दिला सके.अगर सवर्णों का भी वोट पूरा मिला होता बीजेपी की इतनी बड़ी हार नहीं होती. योगी आदित्यनाथ के नाम पर प्रदेश भर में राजपूत वोटों का ध्रुवीकरण होता रहा है पर जब एक स्थानीय उम्मीदवार भी राजपूत मिल गया तो लोगों का इरादा बदल गया.आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी को सवर्ण मतदाताओं के लिए भी काम करना होगा. उन्हें यह समझाना होगा कि उनके हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी.
मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण रोकने के लिए केवल पसमांदा से नहीं चलेगा काम

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







