
दर्द, तड़प और बेबसी... बेटे से मिलने के लिए परेशान एक पिता की कहानी
AajTak
मध्य प्रदेश से एक शख्स कानपुर कमिश्नर ऑफिस पहुंचा. उसकी टी-शर्ट पर बेटे की तस्वीर थी और हाथों में पैम्फलेट थे. इन पर Stop Parental Alienation लिखा था. जिसे देखकर हर कोई हैरान था. वहीं, जब उसने आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं. वो अपने बेटे से मिलने पहुंचा था और आरोप लगा रहा था कि उसकी पत्नी बेटे से मिलने नहीं दे रही है.
टी-शर्ट पर बेटे की तस्वीर, हाथों में पैम्फलेट और उस पर Stop Parental Alienation...लिखकर 300 KM की दूरी तय कर एक शख्स यूपी के कानपुर में पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचा. उसके चेहरे पर बेटे से मिलने की तड़प और दर्द साफ दिख रहा था. उसे देखकर लोगों की नजरें थम गईं.
8 साल पहले मनीषा से हुई थी विशाल की शादी
गौरतलब है कि कमिश्नर ऑफिस पहुंचा शख्स विशाल मध्य प्रदेश के सतना में कपड़ा व्यापारी है. उसकी शादी 8 साल पहले कानपुर की मनीषा से हुई थी. 2 साल बाद एक बेटा हुआ. कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद पत्नी बच्चे को लेकर कानपुर अपने मायके चली आई.
4 महीने पहले विशाल के खिलाफ दर्ज कराया था केस
फिर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंच गया. अब विशाल का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे बेटे से मिलने नहीं दे रही है. 4 महीने पहले बेटे से मिलने के लिए कानपुर के एक स्कूल पहुंचा था तब पत्नी मनीषा ने उस पर बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की एफआईआर दर्ज करवा दी थी.
'मैं अपनी औलाद की एक झलक पाने के लिए परेशान हूं'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








