
दर्दनाक... मां की मौत की खबर सुन बेटी ने कुएं में लगा दी छलांग
AajTak
धनबाद में एक महिला की मौत के कुछ देर बाद उसकी बेटी ने कुएं में कूदकर जान दे दी. इस घटना से हर कोई स्तब्ध है. ये घटना धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ कुम्हार पट्टी है. इस हृदय विदारक घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है. लोगों का कहना है कि बेटी अपनी मां के काफी नजदीक थी. मां के मौत के बाद वो डिप्रेशन में चली गई और खौफनाक कदम उठा लिया.
झारखंड के धनबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. इलाज के दौरान मां की मौत हो जाने के कुछ देर बाद ही बेटी ने कुएं में कूदकर जान दे दी. इस घटना से हर कोई स्तब्ध है और इलाके में मातम का माहौल है. दिल दहला देने वाली ये घटना धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ कुम्हार पट्टी है.
यहां रहने वाले नवल किशोर सिंह की 25 साल की बेटी सविता कुमारी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि नवल की पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा था. इस दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद जैसे ही बेटी को मौत की सूचना मिली तो वो मनईटांड़ में स्थित शिव मंदिर के पास गई और कुएं में छलांग लगा दी.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे बाहर निकलवाया गया, मगर वो तब तक दम तोड़ चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.
'डिप्रेशन में चली गई और खौफनाक कदम उठा लिया'
इस हृदय विदारक घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है. लोगों का कहना है कि बेटी अपनी मां के काफी नजदीक थी. मां के मौत के बाद वो डिप्रेशन में चली गई और खौफनाक कदम उठा लिया. इस घटना से हर कोई स्तब्ध है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










