
दरभंगा जा रही इंडिगो की फ्लाइट वापस लौटी, दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर बैठ गए गुस्साए यात्री
AajTak
दिल्ली से दरभंगा जा रही इंडिगो की फ्लाइट टेकऑफ के बाद वापस लौट आई. बाद में फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा. इससे गुस्साए यात्रियों ने IGI एयरपोर्ट के रनवे पर धरना दिया. खराब मौसम के कारण फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी थी, वहीं, दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली.
दिल्ली से दरभंगा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 360 के यात्रियों ने गुरुवार को IGI एयरपोर्ट के रनवे पर धरना दिया. ये तब हुआ जब फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली लौट आई और बाद में उसे कैंसिल कर दिया गया.
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम के कारण उड़ान में पहले से देरी थी. टेकऑफ के बाद विमान को लौटना पड़ा क्योंकि दरभंगा एयरपोर्ट पर परिचालन समय सीमा की वजह से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली.
आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद कुछ यात्री रनवे पर बैठकर फ्लाइट के कैंसिल होने का विरोध करने लगे. हालांकि कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समझाकर वहां से हटा दिया.
इंडिगो ने कहा कि दिल्ली से दरभंगा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 360 का डिपार्चर दिल्ली में भारी बारिश, जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण देरी से हुआ. बाद में दरभंगा एयरपोर्ट पर वॉच ऑवर प्रतिबंध समय सीमा न बढ़ने के कारण फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा. यात्रियों को एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की मदद से टर्मिनल तक पहुंचाया गया और हमारी टीम ने उनके आराम का ध्यान रखा.
एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए सभी संभव इंतजाम किए गए. जिनमें रिफ्रेशमेंट, वैकल्पिक शेड्यूलिंग या पूर्ण रिफंड का विकल्प शामिल है. हमारी टीमें लगातार मौजूद रहीं और यात्रियों को स्थिति की जानकारी देती रहीं.
इंडिगो ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम सभी परिचालन व नियामकीय दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हैं. एयरलाइन के नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










