
'दम घुट रहा था...' मां-बाप का सारा सामान फेंका, बेटी ने शेयर की Story, बताया क्यों किया ऐसा
AajTak
महिला ने अपनी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर की है. उसने पोस्ट में बताया है कि ये सब कोरोना वायरल महामारी के दौरान किया है. उसने लिखा, 'मैंने उनकी सभी फ्रेम्ड तस्वीरें फेंक दीं. उनके सारे कपड़े या तो दान कर दिए या फेंक दिए.'
एक महिला ने अपनी बेहद इमोशनल स्टोरी शेयर की है. उसने अपने माता-पिता से जुड़ी बातें बताईं. जिसे सुनकर किसी का भी दिल टूट जाए. उसने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैंने अपने मृत माता-पिता का सब कुछ फेंक दिया.' इसके बाद उसने ऐसा किए जाने के पीछे की वजह भी बताई है.
महिला ने अपनी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर की है. उसने पोस्ट में बताया है कि ये सब कोरोना वायरस महामारी के दौरान किया है. पोस्ट में लिखा है, 'मां की मौत तब हुई, जब मैं छोटी थी. और पिता की कोविड की पहली लहर में. मैं इन सबसे बाहर निकलना चाहती थी. इससे मेरा दम घुट रहा था.'
उसने आगे लिखा, 'मैंने उनकी सभी फ्रेम्ड तस्वीरें फेंक दीं. उनके सारे कपड़े या तो दान कर दिए या फेंक दिए. उनकी इस्तेमाल की हुई सभी चीजें, बड़ी और छोटी भी. मैंने उनके गहने बेच दिए. मेरे पास केवल उनकी शादी का एल्बम और मां की शादी की साड़ी है. फिर उस घर से निकल गई. बीते हफ्ते मैं हर जगह की सफाई कर रही थी और मुझे एक एल्बम मिला. मुझे वो सभी चीजें याद हैं, जिनसे मैं पिछले एक दशक या पिछले 5 साल से गुजरी हूं. मैं एल्बम देखने बैठ गई. और मुझे कुछ महसूस नहीं हुआ. मुझे तस्वीरें देखने में हमेशा की तरह आनंद आया. वो नहीं जानते थे कि जीवन उनके लिए क्या मायने रखता है. उन्होंने सोचा कि वो खुश रह सकते हैं और एक अच्छा परिवार बना सकते हैं. कितना बचकाना है, हाहा.'
उसने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि एल्बम को वापस रख दिया. अतीत की एक दुखद कहानी को महसूस किया. जिस जीवन को मैंने जाना है और जिया है, लेकिन वो सब अब बहुत दूर चला गया है, वो अवास्तविक लगता है. मैं इससे बहुत दूर हो गई हूं. मैं आगे बढ़ रही हूं लेकिन पता नहीं आखिर किस दिशा में. टूटे मांझे वाली पतंग की तरह.
रेडिट यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कमेंट सेक्शन पर नजर डालें, तो लोग अपनी निजी कहानियां भी शेयर कर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










