
दक्षिण 24 परगनाः गर्भवती गाय के साथ युवक ने किया रेप, चली गई बेजुबान की जान
AajTak
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एक युवक ने गर्भवती गाय से रेप किया जिसके बाद ज्यादा खून बहने की वजह से जानवर की मौत हो गई. गाय मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पश्चिम बंगाल में जानवर से क्रूरता का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 29 साल के शख्स को बुधवार को एक गर्भवती गाय के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. घटना दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना प्रखंड की है.
उत्तरी चंदनपीडी इलाके में गाय के साथ अश्लील और गंदी हरकत करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान प्रद्युत भुइया के रूप में हुई है. आरोपी को गर्भवती गाय के मालिक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया है.
स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तरी चंदनपीडी की रहने वाली आरती भुइया और उनके परिवार ने शिकायत की थी कि कुछ दिन पहले उनके पड़ोसी प्रद्युत घर के पीछे गौशाला में घुसा और उनकी एक गाय के साथ “बर्बरतापूर्वक बलात्कार” किया. शिकायतकर्ता आरती ने कहा, "आधी रात के आसपास बलात्कार के बाद अत्यधिक खून बहने के कारण गाय की मौत हो गई."
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया था. उसे मंगलवार को काकद्वीप अनुमंडल कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
आरोपी की इस हरकत से पूरे गांव में उसके खिलाफ आक्रोश है. चंदनपीडी गांव के एक निवासी ने कहा, "लड़के को उसके अमानवीय कृत्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए."
बता दें कि आरोपी प्रद्युत इससे पहले खेतों से बकरियां, वाहन, सब्जियां चुराने जैसे गैरकानूनी काम भी कर चुका है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









