
'दक्षिण के राज्यों की लोकसभा-राज्यसभा सीटें हो सकती हैं कम', जयराम रमेश ने क्यों कही ये बात?
AajTak
कांग्रेस नेता जयराम रमेश के एक ट्वीट ने दक्षिण के राज्यों की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल उन्होंने कहा कि अगर देश की आबादी ऐसे ही बढ़ती रही तो परिवार नियोजन में अग्रणी दक्षिण के राजय लोकसभा और राज्यसभा में अपनी सीटें गंवा सकते हैं क्योंकि भारत में राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को सीट आवंटन जनसंख्या के आधार पर किया जाता है.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बढ़ती आबादी की वजह से लोकसभा और राज्यसभा सीटों की संख्या प्रभावित होने को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश बनने के बाद परिवार नियोजन में अग्रणी राज्यों की लोकसभा और राज्यसभा की सीटों की संख्या कम हो सकती है. उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन में अग्रणी राज्यों में से ज्यादातर राज्य दक्षिण भारत के हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है, इस पर बहुत अधिक चर्चा हुई है, लेकिन जिस चीज पर चर्चा नहीं हुई है, वह यह है कि परिवार नियोजन में अग्रणी राज्य (जिनमें ज्यादातर दक्षिणी राज्य शामिल हैं) लोकसभा और राज्यसभा में सीटें गंवा सकते हैं. इन राज्यों को आश्वासन दिए जाने की जरूरत है कि ऐसा नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि 2026 में क्या होगा? उन्होंने कहा कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश-दक्षिण के ऐसे राज्य हैं, जहां आबादी कम है. वहीं यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान में आबादी बढ़ रही है. रमेश ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार एक संशोधन लेकर आई थी, जिसमें कहा गया था कि 2026 तक कोई परिसीमन नहीं होगा यानी 2031 में होने वाली जनगणना के आधार पर सांसदों की संख्या में बदलाव किया जाएगा. भारत में राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को सीट आवंटन जनसंख्या के आधार पर किया जाता है.
जयराम रमेश ने जिस संशोधन की बात की है, उसे समझने के लिए हमें 1950 के दौर में चलना होगा. आजादी के बाद देश के सामने कई समस्याएं थीं. इनमें सबसे बड़ी चुनौती बढ़ती आबादी थी. इसे कंट्रोल करने के लिए सरकार ने 1950 के दशक में राज्य प्रायोजित परिवार नियोजन कार्यक्रम शुरू कर किया. जनसंख्या नियंत्रण के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने में दक्षिण भारत के राज्य उत्तर भारत के राज्यों से आगे निकलने लगे. वहां, 60 के दशक में ही जनसंख्या नियंत्रित होने लगी.
1971 में जब जनगणना हुई तो पता चला कि उत्तर भारत की आबादी कम होने के बजाए बढ़ रही है. इसके बाद दक्षिण भारत के नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सामने इस मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा कि हम लगातार राज्यों की आबादी पर नियंत्रण कर रहे हैं, लेकिन उत्तर भारत के बीमारू राज्य जनसंख्या नियंत्रण के लिए संजीदा नहीं दिखाई दे रहे हैं. यहां आबादी बढ़ती जा रही है.
इसके बाद इंदिरा गांधी ने 1976 में संविधान में 42वां संशोधन कर दिया. इसे ही मिनी कॉन्स्टिट्यूशन कहा जाता है. इसके तहत जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन को समवर्ती सूची में शामिल कर दिया गया.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








