
दक्षिण अफ्रीका: 21 नाबालिगों की रहस्यमय मौत पर हुए चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
दक्षिण अफ्रीका के ईस्ट लंदन शहर के एक नाइट क्लब में 21 नाबालिगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इन नाबालिगों ने शायद गलती से कुछ ऐसा खाया या पिया है, जिसमें जहर हो. मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.
दक्षिण अफ्रीका के एक नाइट क्लब में 21 नाबालिगों की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत से पूरा देश सकते में है. यह घटना सोमवार को पूर्वी केप प्रांत के ईस्ट लंदन शहर के एक नाइट क्लब में हुई.
पुलिस का कहना है कि शायद इन नाबालिगों ने गलती से कुछ ऐसा खाया, पिया या सूंघा हो, जो जहरीला हो.
हालांकि, अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. मारे गए नाबालिगों में से कुछ स्कूली परीक्षाएं खत्म होने के बाद जश्न मनाने और कुछ जन्मदिन की पार्टी के लिए जुटे थे. इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर है और साथ में नाबालिगों में शराब पीने के चलन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
प्रशासन ने किसी तरह की भगदड़ में मौत होने की आशंका से भी इनकार किया है.
यह नाइट क्लब ईस्ट लंदन के सीनरी पार्क इलाके में है. यहां के लोगों का कहना है कि उन्होंने कुछ हफ्ते पहले प्रशासन से एन्योबेनी टैवर्न को बंद करने को कहा था क्योंकि यहां पर कम उम्र के बच्चों को शराब परोसी जाती है.
बता दें कि इसी नाइटक्लब में सोमवार को यह घटना हुई. इस नाइट क्लब का लाइसेंस सोमवार को रद्द कर दिया गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









