दक्षिण अफ्रीका ने रोका ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल, भारत से खरीदी थी 10 लाख डोज
AajTak
दक्षिण अफ्रीका ने ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर तब तक रोक लगा दी है जब तक की वैज्ञानिकों की समिति इसे आगे बढ़ने के लिए उचित सलाह नहीं देती. दक्षिण अफीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मिखाइज ने ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के ट्रायल डेटा सामने आने के बाद इसकी घोषणा की.
कोरोना वायरस की वैक्सीन देने का काम पूरी दुनिया में जारी है. भारत की तरफ से कई देशों में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका वैक्सीन भेजी जा रही है लेकिन दक्षिण अफ्रीका में इस वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है. दक्षिण अफ्रीका ने ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर तब तक रोक लगा दी है जब तक कि वैज्ञानिकों की समिति इसे आगे बढ़ाने के लिए उचित सलाह नहीं देती. दक्षिण अफीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मिखाइज ने ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के ट्रायल डेटा सामने आने के बाद इसकी घोषणा की. इस ट्रायल डेटा में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन 501Y.V2 पर कम प्रभावी पाया गया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










