
दंगल फेम जायरा वसीम ने किया निकाह, शौहर संग शेयर की फोटो, लिखा- कुबूल है...
AajTak
18 साल की उम्र में बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली दंगल फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने शादी कर ली है. शुक्रवार को उन्होंने अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
कई साल पहले बॉलीवुड छोड़ चुकीं दंगल फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने शादी कर ली है. उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी. अचानक जायरा वसीम ने शादी की पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया. पूर्व एक्ट्रेस ने दो फोटो शेयर की, जिसमें एक में वो अपने निकाहनामा पर साइन कर रही हैं, और दूसरी फोटो में वो अपने पति के साथ चांद को देख रही है.
हालांकि जायरा वसीम ने अपने पति का नाम नहीं बताया है. साथ ही शेयर की गई फोटो में दोनों ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है. अपने इस खास दिन पर जायरा ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पना था. जायरा वसीम ने इन फोटो को शेयर कर लिखा, 'कुबूल है x3'.
2019 में छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री बता दें कि जायरा वसीम ने साल 2019 में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया था, जिसके पीछे उन्होंने कई वजह बताई थीं. जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने काम से खुश नहीं थी. उसका करियर धर्म के रास्ते में रुकावट बन रहा था. जिस वजह से उन्होंने इस इंडस्ट्री से दूरी बना ली.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










