
'थाने में चार थप्पड़ खाएगा, तब छोड़ेगा गाड़ी...' लखनऊ में नो पार्किंग से कार उठाने पर जज के बेटे का हंगामा
AajTak
यूपी के लखनऊ में नो पार्किंग जोन में खड़ी जज के बेटे की कार ट्रैफिक पुलिस ने उठा ली. इसके बाद जज के बेटे ने हंगामा कर दिया और पुलिसकर्मियों से अपशब्द कहते हुए धमकी दे डाली. इस दौरान जज के बेटे ने कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. अंत में 1100 रुपये का चालान भरकर गाड़ी छुड़ाई.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कार से पहुंचे जज के बेटे ने हंगामा कर दिया. दरअसल, जज के बेटे की नो-पार्किंग में खड़ी कार को ट्रैफिक पुलिस ने उठा लिया था. इसी बात को लेकर जज का बेटा आग बबूला हो गया और पुलिसकर्मियों को खरी-खोटी सुना दी. अंत में 1100 रुपये का जुर्माना भरकर कार छुड़वाई. इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है.
लखनऊ के हजरतगंज में नो पार्किंग में खड़ी कार उठाने पर जज के बेटे ने खूब हंगामा किया. अपर जिला जज के बेटे ने कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई और अपशब्द कहे. इसी के साथ धमकी भी दी कि थाने में चलकर थप्पड़ खिलवाऊंगा.
हजरतगंज में सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार नो पार्किंग जोन में खड़ी थी. कार को क्रेन से उठाने से पहले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने लाउडस्पीकर से अनांउस किया कि जिस किसी की कार नो पार्किंग में खड़ी है, वह यहां से ले जाएं, अन्यथा क्रेन के जरिए टो कर लिया जाएगा.
यहां देखें वीडियो
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने लगभग 2 मिनट तक अनाउंस किया, लेकिन जब वाहन मालिक मौके पर नहीं आया तो यातायात पुलिसकर्मियों ने क्रेन से कार में जैमर लगाकर उसे टो किया और यार्ड लेकर चले गए. जब वाहन मालिक ने देखा कि कार मौके पर नहीं है तो आसपास के लोगों से पूछताछ की. लोगों ने बताया कि कार नो पार्किंग जोन से ट्रैफिक पुलिस ले गई है.
इसके बाद वाहन मालिक वहां पहुंचा, जहां गाड़ियों को खड़ा किया जाता है. ट्रैफिक बूथ यार्ड में जज के बेटे ने कर्मचारियों को रौब दिखाकर हंगामा किया और कहा कि गाड़ी पर पढ़ो क्या लिखा हुआ है. देख इसको, तेरी ऐसी तैसी कर दूंगा. इसी के साथ धौंस दिखाते हुए कहा कि गाड़ी को तत्काल जैमर से फ्री किया जाए और सुपुर्द किया जाए. अगर ऐसा नहीं किया तो थाने ले जाकर थप्पड़ खिलवाऊंगा.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








